विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मार्च, 2025 तक ईएसआई योजना के अंतर्गत 16.33 लाख नए श्रमिक पंजीकृत


25 वर्ष की आयु तक के 7.96 लाख युवा कर्मचारियों ने नए पंजीकरण कराए

ईएसआई योजना में 3.61 लाख महिला कर्मचारी पंजीकृत

मार्च 2025 में ईएसआई योजना के तहत 31,514 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत

मार्च 2025 में ईएसआई योजना के तहत 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी पंजीकृत

Posted On: 23 MAY 2025 6:43PM by PIB Delhi

ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च, 2025 में 16.33 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

मार्च, 2025 तक 31,514 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

शीर्ष

फरवरी 2025

मार्च 2025

वृद्धि

माह के दौरान नये पंजीकृत कर्मचारियों की संख्या

15,43,245

16,32,744

89,499

शीर्ष

फरवरी 2025

मार्च 2025

वृद्धि

माह के दौरान नव पंजीकृत प्रतिष्ठानों की संख्या

23,526

31,514

7,988

आंकड़ों से यह पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 16.33 लाख कर्मचारियों में से 7.96 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जो कुल पंजीकरण का लगभग 49 प्रतिशत है।

इसके अलावा, पेरोल डेटा का महिला-पुरुष की संख्या के अनुसार विश्लेषण बताता है कि मार्च, 2025 में महिला सदस्यों का 3.61 लाख शुद्ध पंजीकरण रहा है। इसके अलावा, मार्च, 2025 के महीने में कुल 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

पेरोल डेटा अनंतिम है, क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।

***

एमजी/केसी/एसकेएस/एसएस


(Release ID: 2130832)
Read this release in: English , Urdu , Gujarati