पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

“कुछ समस्यागत प्रजातियों की नर्सरी प्रोधोगिकी” विषय पर प्रशिक्षण का समापन

प्रविष्टि तिथि: 26 MAR 2025 5:58PM by PIB Jaipur

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (आफरी) द्वारा वनपाल, नर्सरी प्रभारियो एवं एनजीओ हेतु  दो दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यक्रम आज समाप्त हुआ। AICRP-10 परियोजना के अंतर्गत यह प्रशिक्षण “कुछ समस्यागत प्रजातियों की नर्सरी प्रौद्योगिकी” विषय पर आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिथि श्री आर.के.जैन,सीसीऍफ़, जोधपुर, राजस्थान वन विभाग ने कहा कि यह प्रशिक्षण डेजर्ट व अन्य क्षेत्रों की प्रजातियों की पौध तैयार करने में आ रही बाधा को दूर करते हुए आर्थिक महत्ता वाली प्रजातियों के पुनरुत्पादन से रोजगार एवं जीवन यापन में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष निदेशक आफरी डॉ. तरुण कान्त ने कहा कि इस  प्रशिक्षण के अंतर्गत सिखाई गई तकनीक फील्ड में प्रतिभागियों के लिए उपयोगी साबित होगी। समापन  कार्यक्रम   में सभी प्रतिभागीयों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए। प्रशिक्षणानार्थियों ने इस दौरान अपने अनुभवों का साझा करते हुए इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

प्रशिक्षण के द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ.तिलोक सिंह राठौड़, डॉ.एन.के.बोहरा एवं संगीता त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। प्रशिक्षणानार्थियों को विभिन्न नर्सरी तकनीको का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्प्राप्त किया। डॉ.एन.के.बोहरा ने कार्यक्रम का संचालन तथा विकास अरोड़ा प्रभागाध्यक्ष वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

00000


(रिलीज़ आईडी: 2115400) आगंतुक पटल : 13