रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर मध्य रेलवे के बेलाताल-कुलपहाड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2025 5:04PM by PIB Jaipur

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-मानिकपुर रेलखण्ड पर बेलाताल-कुलपहाड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार  उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1    गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 30.03.25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-ललितपुर-खजुराहो होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा निवाडी, मऊ रानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड, महोबा व सिंहपुर डुमरा स्टेशनों पर ठहराव नहंी करेगी।

2    गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 31.03.25 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया खजुराहो-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा सिंहपुर डुमरा, महोबा, कुलपहाड, हरपालपुर, मऊ रानीपुर व निवाडी स्टेशनों पर ठहराव नहंी करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा दिनांक 28.03.25 से 30.03.25 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह लक्ष्मीबाई (झांसी)- हरपालपुर स्टेशनों के मध्य 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।


(रिलीज़ आईडी: 2114890) आगंतुक पटल : 18