संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय कार्य मंत्रालय की सीपीएमयू नेवा बैठकें आयोजित की गईं

प्रविष्टि तिथि: 22 FEB 2025 5:10PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय (एमओपीए) की केंद्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई (सीपीएमयू) ने एक बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने की। सीपीएमयू नेवा ने अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक पूरक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर विचार किया।

सीपीएमयू नेवा द्वारा जम्मू-कश्मीर विधानसभा के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अधिकारियों को प्रशिक्षण और नेवा का विहंगावलोकन दिया गया।

***

एमजी/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2106208) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu