पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सरकार ने एसएएससीआई योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23 राज्यों में ₹ 3295.76 करोड़ की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2025 5:29PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) – विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास' योजना के अंतर्गत 23 राज्यों में 3295.76 करोड़ रुपये की लागत से 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का बड़े स्तर पर विकास करना, उनकी ब्रांडिंग करना और विश्व स्तर पर उनकी मार्केटिंग करना है। इसके अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

इस प्रयास की मुख्य विशेषताओं में शुरू से अंत तक पर्यटक अनुभव का विकास करना, चयनित प्रस्तावों को वित्तीय सहायता देना, पर्यटक मूल्य श्रृंखला के सभी बिंदुओं को मजबूत बनाना, डिजाइन और विकास के लिए गुणवत्ता विशेषज्ञता का उपयोग करना, टिकाऊ संचालन और रखरखाव आदि सम्मिलित हैं। परियोजनाओं की पहचान उनके संबंधित राज्य सरकारों द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्तावों, साइट से कनेक्टिविटी, पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र, वहन क्षमता, स्थिरता के उपाय, टिकाऊ संचालन और प्रबंधन, परियोजना प्रभाव और सृजित मूल्य, घरेलू और इनबाउंड (वैश्विक) बाजारों के लिए पर्यटन विपणन योजना आदि जैसे निर्धारित मापदंडों पर उनकी जांच के आधार पर की गई है। परियोजना को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा टिकाऊ तरीके से कार्यान्वित और प्रबंधित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय अपनी सतत पहल के एक भाग के रूप में वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रचार, कार्यक्रमों में भागीदारी, मेलों और त्यौहारों के आयोजन के लिए राज्य सरकारों को सहायता आदि विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से 'अतुल्य भारत' ब्रांड के अंतर्गत घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों और उत्पादों को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। इसके अतिरिक्त, स्थलों और उत्पादों का प्रचार-प्रसार संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा भी किया जाता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज यह जानकारी राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

अनुलग्नक

'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) - विश्‍व स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास' के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की सूची:-

क्र.सं.

राज्य

परियोजना का नाम

लागत

(₹ करोड़ में)

 

आंध्र प्रदेश

  • 1. गंडिकोटा - किले और घाटी के अनुभव को समृद्ध करना

77.91

  • 2. अखंड गोदावरी: (हैवलॉक ब्रिज और पुष्कर घाट), राजमहेंद्रवरम

94.44

 

अरुणाचल प्रदेश

  • 3. सियांग एडवेंचर एंड इको-रिट्रीट, पासीघाट

46.48

 

असम

  • 4. असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान, गुवाहाटी

97.12

  • 5. शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण

94.76

 

बिहार

  • 6. मत्स्यगंधा झील, सहरसा का विकास

97.61

  • 7. करमचट इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब

49.51

 

छत्तीसगढ

  • 8. चित्रोत्पला फिल्म सिटी का विकास

95.79

  • 9. जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र का विकास

51.87

 

गोवा

  • 10. छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, पोंडा

97.46

  • 11. प्रस्तावित टाउनस्क्वायर, पोवोरिम

90.74

  • 7.

गुजरात

  • 12. केरली (मोकरसागर), पोरबंदर में इकोटूरिज्म गंतव्य

99.50

  • 13. टेंटेड सिटी और कन्वेंशन सेंटर, धोर्डो

51.56

 

झारखंड

  • 14. तिलैया, कोडरमा का इको-पर्यटन विकास

34.87

 

कर्नाटक

  • 15. रोएरिक और देविका रानी एस्टेट टाटागुनि, बेंगलुरु में इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक केंद्र

99.17

  • 16. सवदत्ती यल्लम्मागुड्डा, बेलगावी का विकास

100.00

 

केरल

  • 17. अष्टमुडी जैव विविधता और पर्यावरण-मनोरंजक केंद्र, कोल्लम

59.71

  • 18. सरगालया: मालाबार की सांस्कृतिक कुटिया का वैश्विक प्रवेशद्वार

95.34

 

मध्य प्रदेश

  • 19. ओरछा एक मध्यकालीन वैभव

99.92

  • 20. भोपाल में एमआईसीई के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर

99.38

 

महाराष्ट्र

  • 21. पूर्व आईएनएस गुलदार अंडरवाटर म्यूजियम, कृत्रिम चट्टान और पनडुब्बी पर्यटन, सिंधुदुर्ग

46.91

  • 22. नासिक में "राम-काल पथ" का विकास

99.14

 

मणिपुर

  • 23. लोकटक झील का अनुभव

89.48

 

मेघालय

  • 24. मावखानू, शिलांग में एमआईसीई इन्फ्रास्ट्रक्चर

99.27

  • 25. उमियम झील, शिलांग का पुनर्विकास

99.27

  • 15.

ओडिशा

  • 26. हीराकुंड का विकास

99.90

  • 27. सतकोसिया का विकास

99.99

 

पंजाब

  • 28. हेरिटेज स्ट्रीट, एसबीएस नगर का विकास

53.45

 

राजस्थान

  • 29. जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में विकास

49.31

  • 30. जलमहल, जयपुर में विकास

96.61

 

सिक्किम

  • 31. स्काईवॉक, भालेढुंगा, यांगांग, नामची

97.37

  • 32. बॉर्डर एक्सपीरियंस, नाथुला

68.19

  • 19.

तमिलनाडु

  • 33. मामल्लापुरम में नंदवनम हेरिटेज पार्क

99.67

  • 34. देवला, ऊटी में फूलों का बगीचा

70.23

 

तेलंगाना

  • 35. रामप्पा क्षेत्र सतत पर्यटन सर्किट

73.74

  • 36. सोमसिल्ला कल्याण और आध्यात्मिक रिट्रीट नल्लामाला

68.10

  • 21.

त्रिपुरा

  • 37. 51 शक्ति पीठ पार्क, बंडुआर, गोमती

97.70

 

उत्‍तर प्रदेश

  • 38. बटेश्वर, जिला- आगरा का विकास

74.05

  • 39. एकीकृत बौद्ध पर्यटन विकास, श्रावस्ती

80.24

 

उत्तराखंड

  • 40. प्रतिष्ठित शहर ऋषिकेश: राफ्टिंग बेस स्टेशन

100.00

कुल

3,295.76

 

***

एमजी/आरपीएम/केसी/केएल/केके


(रिलीज़ आईडी: 2102906) आगंतुक पटल : 195
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu