प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2024 7:30PM by PIB Delhi
‘पोषण माह 2024’ के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केंद्र कालापाथर अंडमान एवं निकोबार में एकीकृत बाल विकास सेवा फेरार गंज परियोजना के अंतर्गत एक रेसिपी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पौष्टिक भोजन और रचनात्मकता के बारे में बताया गया, जिससे बच्चों और समुदाय में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा मिला।
पोषण माह 2024 और स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत नेताजी नगर पंचायत, अंडमान और निकोबार में सफाई कर्मचारियों और पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सभी की सक्रिय भागीदारी में स्वास्थ्य चर्चा, एनसीडी जांच, दंत चिकित्सा और सामान्य जांच की गई।
केरल के अलप्पुझा जिले में ‘राष्ट्रीय पोषण माह 2024’ के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था अपने आहार में दूध और दूध से बने उत्पादों को शामिल करना। ‘पोषण माह 2024’ नागरिकों को पोषण बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
***
एमजी/ केसी/एसके