संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
टीआरएआई ने नवंबर-2024 के दौरान पांच शहरों, मैसूर शहर (कर्नाटक एलएसए), धर्मशाला शहर (हिमाचल प्रदेश एलएसए), चेन्नई शहर (तमिलनाडु एलएसए), चंडीगढ़ शहर (पंजाब एलएसए) और कोलकाता शहर (कोलकाता एलएसए) में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) पर रिपोर्ट जारी की
Posted On:
11 FEB 2025 6:15PM by PIB Delhi
टीआरएआई ने अपनी पैनल एजेंसी के माध्यम से पांच शहरों, मैसूर शहर (कर्नाटक एलएसए), धर्मशाला शहर (हिमाचल प्रदेश एलएसए), चेन्नई शहर (तमिलनाडु एलएसए), चंडीगढ़ शहर (पंजाब एलएसए) और कोलकाता शहर (कोलकाता एलएसए) में स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) आयोजित किया। नवंबर-2024 में वॉइस और डेटा सेवाओं के लिए सेल्युलर मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाताओं की ओर से प्रदान की गई सेवा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए ड्राइव परीक्षण आयोजित किए गए थे।
आईडीटी में, वॉइस और डेटा के लिए विभिन्न तकनीकों (जैसे 2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) में सेवाएं प्रदान करने वाली भारती एयरटेल लिमिटेड, बीएसएनएल/ एमटीएनएल, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के प्रदर्शन को ड्राइव टेस्ट आयोजित करके मापा गया। ड्राइव परीक्षण रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव परीक्षण के दिन/ समय पर परीक्षण के अंतर्गत क्षेत्र/ रूट पर सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिपोर्ट करते हैं।
क्षेत्र में कार्यरत सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के लिए वॉइस और डेटा सेवा के लिए निम्नलिखित प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) का मूल्यांकन किया गया था।
- वॉइस सेवाएं:
- कॉल सेटअप सफलता दर
- ड्रॉप कॉल दर (डीसीआर)
- एमओएस का इस्तेमाल करके स्पीच क्वालिटी (औसत मान्यता स्कोर)
- डाउनलिंक और अपलिंक पैकेट (वॉइस) ड्रॉप दर
- कॉल साइलेंस दर
- कवरेज (%)- सिग्नल की क्षमता
- डेटा सेवा:
- डेटा थ्रूपुट (डाउनलिंक और अपलिंक दोनों)
- पैकेट ड्रॉप दर (डाउनलिंक और अपलिंक)
- वीडियो स्ट्रीमिंग में देरी
- विलंब
- जिटर
चार शहरों में आयोजित ड्राइव परीक्षणों का विवरण निम्नलिखित है: -
क्रम संख्या
|
कवर किए गए शहर/ रूट
|
लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र
|
ड्राइव टेस्ट की अवधि
|
कवर की गई दूरी
|
प्रदर्शन सारांश
(संलग्न)
|
1
|
मैसूरु शहर और मैसूरु से मालवल्ली राजमार्ग
|
कर्नाटक
|
19 नवंबर 2024 से 22 नवंबर 2024
|
शहर : 263.5 किलोमीटर
वॉक टेस्ट: 10 किलोमीटर
हाईवे :215 किलोमीटर
|
अनुलग्नक ए
|
2
|
धर्मशाला शहर
|
हिमाचल प्रदेश
|
19 नवंबर 2024 से 20 नवंबर 2024
|
शहर :148 किलोमीटर
|
अनुलग्नक बी
|
3
|
चेन्नई शहर
|
तमिलनाडु
|
19 नवंबर 2024 से 22 नवंबर 2024
|
शहर: 352.5 किलोमीटर
|
अनुलग्नक सी
|
4
|
चंडीगढ़ शहर
|
पंजाब
|
10 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2024
|
शहर: 599.5 किलोमीटर
वॉक टेस्ट: 2.6 किलोमीटर
|
अनुलग्नक डी
|
5
|
कोलकाता शहर
|
कोलकाता
|
5 नवंबर 2024 से 9 नवंबर 2024
|
शहर: 264 किलोमीटर
वॉक टेस्ट: 1.34 किलोमीटर
|
अनुलग्नक ई
|
विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/ जानकारी के लिए टीआरएआई के सलाहकार (क्यूओएस-आई) श्री तेजपाल सिंह से ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in या दूरभाष नंबर +91-11-20907759 पर संपर्क किया जा सकता है।





पडीफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एमएम
(Release ID: 2101938)
Visitor Counter : 104