पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2025 3:46PM by PIB Bhopal

 पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।


(रिलीज़ आईडी: 2099112) आगंतुक पटल : 8