युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
आदिवासी युवा जयपुर फुट को देख हुए अचंभित
संविधान पार्क का भी किया अवलोकन
प्रविष्टि तिथि:
30 JAN 2025 4:51PM by PIB Jaipur
नेहरू युवा केंद्र संगठन, जयपुर की ओर से आयोजित 16 वें आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को आदिवासी युवाओं ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति का अवलोकन किया । युवा यहां जयपुर फुट पहनकर दौड़ते दिव्यांग जनों को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। युवाओं ने अपने क्षेत्रों मे दिव्यांग सेवा शिविरों की जरूरत बताई। साथ ही भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक पद्म भूषण डी आर मेहता के साथ संवाद किया।
श्री मेहता ने युवाओं को बताया कि पोलियो और पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को उपकरणों और चिकित्सा सुविधाएं संस्था द्वारा गत पचास वर्षों से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होने बताया कि समिति ने अब तक 800 जिलों में 23 लाख लोगों को लाभान्वित किया है और दुनिया के 44 देशों में दिव्यांगों की मदद है। उपकरण पूरी तरह से निशुल्क दिए गए हैं। इसके अलावा, समिति ने 6 महीने पहले सुकमा में एक शिविर आयोजित किया था, जिसमें स्थानीय लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान की गई थीं।
अब समिति छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों जैसे दांतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और छितरा में 5 और शिविर आयोजित करने जा रही है, ताकि वहां के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। युवाओं ने दिव्यांग जनों के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा। इस दौरान उन्हें सेवा और समर्पण के महत्व को समझने का अवसर मिला। मेहता ने उन पांच युवाओं से बातचीत की जिनके पिता, चाचा, भाई को नक्सलियों ने मार दिया। उन्होंने आजीविका के लिए मदद करने का आश्वासन दिया।
16 वे आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्यपाल के सचिव डॉ पृथ्वी के निर्देशन में नक्सल क्षेत्र से आए युवाओं ने राजभवन में स्थित संविधान पार्क का अवलोकन किया और प्रसन्नता जाहिर की।
देश के तीन राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा से आए आदिवासी युवाओं ने राजभवन स्थित संविधान पार्क का दौरा किया। जहां उन्होंने संविधान की प्रस्तावना , मूल अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जाना ।युवाओं ने पार्क में स्थापित विभिन्न कलाकृतियों और शिलालेखों के माध्यम से भारतीय संविधान के निर्माण और उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।


B4OU.jpeg)


(रिलीज़ आईडी: 2097628)
आगंतुक पटल : 22