रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशनों के बीच नवनिर्मित चौथी लाइन का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल 30 जनवरी 2025 को रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा किया जाएगा ।

प्रविष्टि तिथि: 28 JAN 2025 5:59PM by PIB Raipur

  बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-रायगढ़ रेलवे खंड में स्थित भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशनों के बीच नवनिर्मित चौथी लाइन का निरीक्षण 30 जनवरी 20255 को रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा किया जाएगा। इस दौरान ट्रॉली निरीक्षण व हाई स्पीड रेलवे इंजन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। इस रेलखंड पर रेल परिचालन शुरू करने की प्रक्रिया में समय-समय पर हाई स्पीड रेल इंजन या निरीक्षण वाहन द्वारा स्पीड ट्रायल किया जा रहा है। 
            रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा और संरक्षा के लिए आम जनता से यह अनुरोध किया जाता है, कि वे इन स्टेशनों के बीच नवनिर्मित चौथी लाइन के नजदीक न आएं तथा मवेशियों को भी रेलवे लाइन से दूर रखें। साथ ही समपार फाटक पार करते समय सावधान रहें।


(रिलीज़ आईडी: 2097089) आगंतुक पटल : 14