पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण
प्रविष्टि तिथि:
13 DEC 2024 2:42PM by PIB Bhopal
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
गिरवर (शाजापुर), कल्याणपुर (शहडोल), जबलपुर, सिवनी, सागर, पचमढ़ी (नर्मदापुरम), सीहोर, पिपरौन्ध (कटनी), मरुखेड़ा (नीमच) में शीत लहर का प्रभाव रहा। रायसेन में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा; नरसिंहपुर, आगर में शीतल दिन रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ । वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।



(रिलीज़ आईडी: 2084124)
आगंतुक पटल : 10