पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश में पंजीकृत और अपंजीकृत ट्रैवल एजेंट

प्रविष्टि तिथि: 12 DEC 2024 5:43PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार एक स्वैच्छिक योजना के माध्यम से यात्रा व्यापार और आतिथ्य उद्योग में सेवा प्रदाताओं की विभिन्न श्रेणियों को मान्यता/अनुमोदन प्रदान करता है।

आज की तिथि तक पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित/मान्यता प्राप्त टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है ।

मंत्रालय को केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पोर्टल के माध्यम से शिकायतें प्राप्त होती हैं तथा ये शिकायतें पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा सेवा प्रदान करने से सीधे संबंधित होती हैं। ऐसे मामलों को संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को भेजा जाता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक

पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत अनुमोदित/मान्यता प्राप्त पर्यटन सेवा प्रदाताओं की राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार संख्या।

क्र.सं.

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

मान्यता प्राप्त पर्यटन सेवा प्रदाताओं की संख्या

1.

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

10

2.

आंध्र प्रदेश

06

3.

असम

26

4.

बिहार

18

5.

चंडीगढ़

06

6.

छत्तीसगढ

04

7.

दिल्ली

529

8.

गोवा

07

9.

गुजरात

40

10.

हिमाचल प्रदेश

14

11

हरियाणा

92

12.

झारखंड

05

13.

जम्मू और कश्मीर

20

14.

कर्नाटक

29

15.

केरल

69

16.

लद्दाख

02

17.

लक्षद्वीप

01

18.

महाराष्ट्र

128

19.

मणिपुर

08

20.

मध्यप्रदेश

14

21.

मेघालय

04

22.

ओडिशा

15

23.

पंजाब

16

24.

पुडुचेरी

01

25.

राजस्थान

53

26.

सिक्किम

03

27.

तमिलनाडु

58

28.

त्रिपुरा

04

29.

तेलंगाना

17

30.

उत्तराखंड

13

31.

उत्तर प्रदेश

99

32.

पश्चिम बंगाल

94

 

कुल

1405


***

 

एमजी/केसी/एजे/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 2083854) आगंतुक पटल : 161
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu