पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
ब्रह्मपुत्र नदी पर जलमार्ग परियोजनाएँ
प्रविष्टि तिथि:
29 NOV 2024 1:15PM by PIB Delhi
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने सागरमाला योजना के तहत सहायता के लिए 645.56 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ ब्रह्मपुत्र नदी पर एनडब्ल्यू-2 के साथ विभिन्न स्थानों पर तटवर्ती बुनियादी ढांचे के साथ 10 जलमार्ग परियोजनाओं के विकास के लिए असम सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने असम सरकार की 10 परियोजनाओं के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक में है।
माल/यात्री आवागमन और नदी पर्यटन के लिए ब्रह्मपुत्र नदी (एनडब्ल्यू-2) पर निम्नलिखित अंतर्देशीय जलमार्ग बुनियादी ढांचे का विकास किया गया है।
- 12 फ्लोटिंग टर्मिनल, पांडु और जोगीघोपा में 2 मल्टीमॉडल टर्मिनल और बोगीबील और धुबरी में 2 स्थायी टर्मिनल जिनका उपयोग नदी क्रूज जहाजों के लंगर डालने के लिए भी किया जाता है।
- क्रूज जहाजों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक गहराई और चौड़ाई वाले फेयरवे का भी रखरखाव किया जाता है।
- सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल), असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसी), अंतर्देशीय जल परिवहन निदेशालय (डीआईडब्ल्यूटी) असम और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के बीच "एसपीवी ढांचे में तटवर्ती धार्मिक पर्यटन सर्किट" की परियोजना को शुरू करने के लिए 19.05.2024 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
- परियोजना का उद्देश्य नीचे दिए गए अनुसार सात मंदिरों को हॉप ऑन और हॉप ऑफ आधार पर उचित संख्या में जहाज तैनात करके जलमार्ग के माध्यम से जोड़ना है: -
(i) कामाख्या मंदिर, (ii) पांडुनाथ मंदिर, (iii) अश्वकलंता मंदिर, (iv) दौल गोविंदा मंदिर, (v) उमानादा मंदिर, (vi) चक्रेश्वर मंदिर और (vii) औनियाती सत्र।
- आईडब्ल्यूएआई का कार्य पोत परिवहन और नौवहन के उद्देश्य से राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित करना है। इसलिए, ब्रह्मपुत्र नदी पर या उसके तट पर जल क्रीड़ा विकसित करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, यदि जल क्रीड़ा से संबंधित फेयरवे के विकास के लिए राज्य सरकार से अनुरोध प्राप्त होता है तो इसे पूर्वोत्तर राज्य में आईडब्ल्यूटी के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र की योजना के तहत विचार किया जा सकता है।
ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के व्यापक विकास के लिए सरकार ने 1010 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली तीन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। तीनों परियोजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है:-
- एनडब्ल्यू-2 का व्यापक विकास
- स्वीकृत लागत – 474.00 करोड़ रुपए
- कुल व्यय -378.60 करोड़ रुपए
- अक्टूबर 2024 तक समग्र भौतिक प्रगति -79.87%
II. पांडु पोर्ट टर्मिनल से एनएच-27 तक पहुंच मार्ग का विकास और पांडु, गुवाहाटी (असम) में जहाजों के मरम्मत की सुविधा का विकास
- स्वीकृत लागत – 388.00 करोड़ रुपए
- कुल व्यय – 235.44 करोड़ रुपए
- अक्टूबर 2024 तक समग्र भौतिक प्रगति -60.68%
- एनडब्ल्यू-16 और भारत बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग (आईबीपी) का व्यापक विकास
- स्वीकृत लागत - 148.00 करोड़ रुपए
- कुल व्यय - 24.26 करोड़ रुपए
- अक्टूबर 2024 तक समग्र भौतिक प्रगति -16.39%
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने सागरमाला योजना के तहत सहायता के लिए 96.60 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ब्रह्मपुत्र नदी पर असम के माजुली जिले में स्लिपवे के निर्माण के लिए असम सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने उक्त परियोजना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
छह पर्यटक जेटी के निर्माण की प्रगति इस प्रकार है-
- बोगीबील और पांडु में फ्लोटिंग आरसीसी पर्यटक जेटी के विकास का 85% कार्य पूरा हो चुका है।
- सिलघाट, बिश्वनाथघाट, नेमाटी और गुइजान नामक 04 स्थानों पर पर्यटक स्टील जेटी के विकास के लिए यह परियोजना भारतीय बंदरगाह रेल और रोपवे निगम लिमिटेड (आईपीआरसीएल) को सौंपी गई है।
अनुलग्नक
|
क्रम संख्या
|
प्रस्ताव का नाम
|
जिला
|
लागत (करोड़ में)
|
|
1.
|
असम के धुबरी जिले के माया घाट, धुबरी में स्लिपवे के निर्माण का प्रस्ताव
|
धुबरी जिला
|
96.60 करोड़ रुपए
|
|
2
|
असम के उत्तरी लखीमपुर जिले के घागोर में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
उत्तरी लखीमपुर जिला
|
26 करोड़ रुपए
|
|
3
|
असम के माजुली जिले में स्लिपवे के निर्माण का प्रस्ताव
|
माजुली जिला
|
96.60 करोड़ रुपए
|
|
4
|
असम के बारपेटा जिले के बहारी में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
बारपेटा जिला
|
91.20 करोड़ रुपए
|
|
5
|
असम के गोलपारा जिले के गोलपारा में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
गोलपारा जिला
|
92.06 करोड़ रुपए
|
|
6
|
असम के तिनसुकिया जिले के गुइजान में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
तिनसुकिया जिला
|
36.00 करोड़ रुपए
|
|
7
|
असम के दरंग जिले के कुरुआ में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
दरंग जिला
|
49.00 करोड़ रुपए
|
|
8
|
असम के धुबरी जिले के धुबरी में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
धुबरी जिला
|
72.10 करोड़ रुपए
|
|
9
|
असम के सिबसागर जिले के दिसंगमुख में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
दिसंगमुख, सिबसागर जिला
|
40.00 करोड़ रुपए
|
|
10
|
असम के उत्तरी लखीमपुर जिले के मतमोरा में यात्री टर्मिनल के निर्माण का प्रस्ताव
|
उत्तरी लखीमपुर जिला
|
46.00 करोड़ रुपए
|
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
एमजी/केसी/पीपी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2079336)
आगंतुक पटल : 129
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English