रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स)- 2024 का समापन

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2024 9:30AM by PIB Delhi

सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया। इस अभ्यास में सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के आरएसएस टेनेशियस के साथ-साथ भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के आईएनएस शिवालिक और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान पी8आई ने भाग लिया।

23 से 25 अक्टूबर 2024 तक अभ्यास का हार्बर चरण विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया जिसमें विषय से संबंधित विशेषज्ञों के विचारों का आदान-प्रदान (एसएमईई), क्रॉस-डेक दौरे, खेल कार्यक्रम और प्री-सेल चर्चाएं शामिल थीं।

समुद्री चरण 28-29 अक्टूबर 24 को बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया। इस अभ्यास में उन्नत एंटी-एयर, एंटी-सरफेस और एंटी-पनडुब्बी अभ्यास, सीमैनशिप अभ्यास और सामरिक युद्धाभ्यास शामिल थे, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता और भी बढ़ गई।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(01)6WEE.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)S2MG.jpeg

*******

एमजी/आरपीएम/केसी/एनकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2070247) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu