पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2024 4:53PM by PIB Bhopal

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं कहीं; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।

अधिकतम तापमान जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में विशेषरूप से गिरे; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे; ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे ।

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे; उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे ।

कल से आज प्रातः तक नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट में गरज-चमक/तेज़ हवाएं चलीं l


(रिलीज़ आईडी: 2066712) आगंतुक पटल : 9