वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनसुरक्षा योजनाओं का विशेष अभियान हुआ शुरू

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2024 8:46PM by PIB Raipur

केंद्र सरकार ने जन सुरक्षा योजनाओं में सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 अक्टूबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक चलेगा।

मुख्य विशेषताएं:

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा योजना हे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मे 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख तक का मृत्यु बीमा दिया जाता है।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ के उप महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार सिन्हा ने बताया की प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष तक के आयु के सभी लोग ले सकते हैं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ के सहायक महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया की छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 11,656 ग्राम पंचायतों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। सम्बंधित बैंकों और अग्रणी बैंक अधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल बनाया जाएगा।

****

आरडीजे


(रिलीज़ आईडी: 2066408) आगंतुक पटल : 219