उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग तथा इसके अधीनस्थ कार्यालयों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान आयोजित किया

प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 6:56PM by PIB Delhi

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नई दिल्ली स्थित फिरोज गांधी कैंप में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शाम को कैंप का दौरा किया तथा कैंप के निवासियों को झाड़ू, डस्टबिन, साबुन, सैनिटाइजर वितरित किए। अधिकारियों ने निवासियों को न केवल अपने घरों को बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। निवासियों के बच्चों को भी व्यक्तिगत स्वच्छता तथा अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के बारे में जागरूक किया गया।

 

.

 

इस बीच विभाग के सार्वजनिक उपक्रमों एवं संबद्ध कार्यालयों द्वारा निम्नलिखित गतिविधियां चलाई गईं।

भारतीय खाद्य निगम:-स्वच्छता की भागीदारी:-

भारतीय खाद्य निगम ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में बंगाली मार्केट तक वॉकथॉन का आयोजन किया, जिसे सीएमडी श्रीमती वनिता रतन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में निगम के करीब 120 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता के नारे लगाते हुए उन्होंने आम जनता में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा की। वॉकथॉन के दौरान उन्होंने करीब 150 किलोग्राम कचरा एकत्र किया, जिसे नीले और हरे रंग के डस्टबिन में डाला गया।

 


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WWPY.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006EKSX.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0073B5R.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0088XB4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009IF1Y.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010AN3Y.jpg

इसके अलावा, मिनी मैराथन, मानव श्रृंखला निर्माण, वॉकथॉन, स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आदि जैसे कार्यक्रम एफसीआई, क्षेत्रीय कार्यालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, अहमदाबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, रायपुर, जोनल ऑफिस पश्चिम मुंबई, जोनल ऑफिस (पूर्व), कोलकाता, डिवीजनल ऑफिस कानपुर और खाद्य आपूर्ति डिपो मुझुप्पिलंगड़ में 19 सितंबर 2024 को आयोजित किए गए।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0117TLF.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0120LX4.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image013LVLL.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image014SJF5.jpg

भारतीय अनाज भंडारण प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान (आईजीएमआरआई), हापुड़ ने अपने स्टाफ कॉलोनी में एक सफल सफाई का आयोजन किया। इस अभियान के दौरान, जैविक कचरो को इकट्ठा किया गया, जिसका इस्तेमाल हमारे पौधों और लोन के लिए कंपोस्ट के गड्ढे में डालने हेतु किया जाएगा। आज की गतिविधियों कीकुछ तस्वीरें संलग्न की गई हैं।

 


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image015KQFS.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image016X5OU.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image017WONV.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0187J0L.jpg

 

केंद्रीय भंडारण निगम के मुख्यालय कार्यालय ने शाहपुर जट्ट गांव, नई दिल्ली में सड़ने योग्य और जैविक रूप से सड़ने योग्य कचरे के निपटान के लिए आस-पास के निवासियों को डस्टबिन वितरित किए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0192QBX.jpg

इसके अलावा क्षेत्रीय गोदाम निगम, निशातपुरा, भोपाल द्वारा रेलवे लाइन के पास सफाई कार्य, मलिन बस्तियों में स्वच्छता किटों का वितरण और क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी द्वारा मालीगांव के एक स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, क्षेत्रीय कार्यालय कोच्चि द्वारा गंदे स्थानों की सफाई और उन्हें बागवानी गतिविधियों के लिए चिन्हित करना, केंद्रीय गोदाम छिंदवाड़ा, ग्वालियर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण, SHS 2024 के पालन के लिए सेल्फी सेंटर स्थापित करना जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image020Z3CP.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image021TVNF.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image022NW12.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image02387PI.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image024E2EJ.jpg

शर्करा और वनस्पति तेल निदेशालय ने एसएचएस 2024 अभियान के हिस्से के रूप में सफलतापूर्वक स्वच्छता अभियान चलाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image025KPGX.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image026ML9Z.jpg

भंडारण विकास और विनियामक प्राधिकरण ने एसएचएस 2024 के तहत एक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image027WFD8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image028B69E.jpg

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर ने भी अपने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image029BP0M.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image030Q89L.jpg

 

***

 

एमजी/ एआर/ एसकेएस/ एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2057219) आगंतुक पटल : 156
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English