रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करते 195 यात्री पकड़े

प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2024 5:48PM by PIB Bhopal
पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है |
 
इसी क्रम में आज दिनांक 24.08.2024 को भोपाल मंडल के विदिशा स्टेशन पर 16 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।
 
 
 
इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली 16 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 126 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 59,275/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 69 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 28,600/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई।
इस प्रकार दिनांक 24.08.2024 को विदिशा स्टेशन पर चलाये गए क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 195 मामलों से कुल रुपये 87,875/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
 
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें | प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है |
 
*****

(रिलीज़ आईडी: 2049005) आगंतुक पटल : 18