प्रविष्टि तिथि:
23 AUG 2024 1:30PM by PIB Ranchi
प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2024 के अवसर पर सीबीसी रांची द्वारा सरला बिरला यूनिवर्सिटी, नामकुम, रांची में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सह फोटो प्रर्दशनी का कल दिनांक 23 अगस्त 2024 को शुभारंभ होगा।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्री इवेंट के तहत विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रंगोली, पेंटिंग एवं निबंध आदि प्रतियोगिताओं व कार्यक्रम का आयोजन सरला बिरला यूनिवर्सिटी नामकुम रांची में किया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गीत व नाटक प्रभाग के पंजीकृत कलाकारो द्वारा अपने गीत व नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया जाएगा। प्री इवेंट कार्यक्रम में सरला बिरला यूनिवर्सिटी नामकुम रांची के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह व डीन डॉ पंकज गोस्वामी जी के अलावा अन्य शिक्षकों व छात्रों ने पूरा सहयोग किया। प्रतियोगिता के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, रांची के कार्यालय प्रमुख श्री शाहिद रहमान व CBC के अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह, रजिस्ट्रार , सरला बिरला यूनिवर्सिटी, नामकुम, रांची ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की सफलता के अवसर पर बनाए जा रहे हैं राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर लगाई जाने वाली फोटो -प्रदर्शनी से सभी जागरूक और लाभान्वित होंगे । कार्यक्रम उपरांत विभीन्न प्रतियोगिताओं के विजई प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया जाएगा।

फोटो-प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण इसरो ( ISRO ) के माध्यम से प्राप्त प्रदर्शनी सेट है जिसमें अद्भुत जानकारियां और चन्द्रयान-3 मिशन की दुर्लभ चित्रों को शामिल किया गया है और प्रदर्शन से सभी लाभांवित हो सकते हैं।
AKM/GKP