रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना के जहाज ब्रह्मपुत्र पर दुर्घटना

Posted On: 22 JUL 2024 7:52PM by PIB Delhi

मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड भारतीय नौसेना के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत जहाज ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को उस वक्त आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई, 24 की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा आग लगने के बाद जोखिम के आकलन के लिए सैनिटाइजेशन जांच समेत कार्रवाई की गई।

युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में युद्धपोत एक तरफ झुक गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका। फिलहाल जहाज एक तरफ टिका हुआ है। वहीं इस हादसे में एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों को बचा लिया गया है। जूनियर नाविक की तलाश की जा रही है जबकि भारतीय नौसेना ने इस दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है।

***

एमजी/एआर/आरकेजे



(Release ID: 2036188) Visitor Counter : 61


Read this release in: English , Marathi