रक्षा मंत्रालय
'अपनी सेना को जानें' के तहत सैन्य उपकरणों एवं हथियारों की प्रदर्शनी
प्रविष्टि तिथि:
22 JUL 2024 5:03PM by PIB Jaipur
कारगिल विजय दिवस के रजत पर्व के अवसर पर, 'अपनी सेना को जानें' के तहत रणबांकुरा डिवीज़न की ओर से रणबांकुरा प्रशिक्षण क्षेत्र में २३ जुलाई को सैन्य उपकरण व हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैन्य हथियार और वाहनों को प्रदर्शित किया जायेगा। जिसमे तोपखाने की तोपें, मेकनाइज्ड इन्फैन्ट्री के वाहन तथा आर्मी टैंक भी शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी में नौजवानो को सेना मे शामिल होने के अवसरों के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा अग्निवीर योजना और सेना में अफसर बनने के विविध अवसरो के बारे में मार्गदर्शन किया जायेगा। यह प्रदर्शन रणबांकुरा डिविजन के द्वारा भारतीय सेना की संस्कृति, परम्परा तथा सामर्थ्य के प्रदर्शन का प्रयास है।

(रिलीज़ आईडी: 2035135)
आगंतुक पटल : 12