पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2024 3:26PM by PIB Bhopal

प्रातः 08:30 बजे के प्रेक्षण पर आधारित मौसम सारांश- पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । अधिकतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे, शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।


(रिलीज़ आईडी: 2019154) आगंतुक पटल : 10