शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2024 5:56PM by PIB Jaipur

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायु सेना जोधपुर में आज अग्नि सुरक्षा सप्ताह 2024 के अंतर्गत वायुसेना स्थल जोधपुर की अग्निशमन शाखा के प्रशिक्षण दल द्वारा सार्जेंट सपन दास एवं सार्जेंट मुकेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को आग पर काबू पाने एवं दैनिक जीवन में आग से बचाव के उपायों  के संबंध में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक  प्रशिक्षण दिया । विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार वर्मा के अनुसार प्रशिक्षण दल के सदस्यों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने एवं दमकल वाहन से आग बुझाने का प्रदर्शन भी किया। जिससे विद्यार्थी आपदा प्रबंधन कुशल बनेंगे।

विद्यालय के अग्निशमन विभाग के प्रभारी और इस कार्यक्रम के संयोजक श्री मुकेश कुमार सुथार एवं कला शिक्षक श्री रामानंद शर्मा के द्वारा इस उपलक्ष्य में विद्यालय में चित्रकला एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया ।

0000


(रिलीज़ आईडी: 2018058) आगंतुक पटल : 16