सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय संचार ब्यूरो की अजमेर इकाई ने मनाया पोषण सप्ताह

प्रविष्टि तिथि: 14 MAR 2024 6:11PM by PIB Jaipur

केंद्रीय संचार ब्यूरो की अजमेर इकाई द्वारा आज अजमेर के नाचन बावड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों में ग्रामीण महिलाओं के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण से बचने के लिए पोषण के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, जल संरक्षण एवं मौसमी बीमारियों से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को सांप सीढ़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक रजनी बाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा कुमावत उपस्थित रहे।


(रिलीज़ आईडी: 2014674) आगंतुक पटल : 19