प्रविष्टि तिथि:
04 MAR 2024 5:41PM by PIB Jaipur
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का किशनगढ स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22452, चंडीगढ- बान्द्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.03.24 से किशनगढ स्टेशन पर 15.09 बजे आगमन व 15.11 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 08.03.24 से किशनगढ स्टेशन पर 04.22 बजे आगमन व 04.24 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त ठहराव आगामी आदेशों तक दिया जा रहा है।