रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2024 4:30PM by PIB Jaipur


रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल  रेलसेवा दिनांक 02.03.24, 06.03.24, 08.03.24 व 09.03.24 को (04 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.24, 06.03.24, 08.03.24 व 09.03.24 को (04 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


(रिलीज़ आईडी: 2010614) आगंतुक पटल : 16