मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन और प्रधानमंत्री मातृ सम्पदा जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े 1100 से अधिक किसानों को नई दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया।


मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने 26 जनवरी 2024 को परेड के बाद नई दिल्ली में स्थित सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में विशेष आमंत्रित लोगों को सम्मानित किया

Posted On: 26 JAN 2024 9:24AM by PIB Delhi

नई दिल्ली में 26 जनवरी, 2024 को कर्तव्य पथ पर राष्ट्र ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए परेड के साथ 75ां गणतंत्र दिवस मनाया। इस वर्ष रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोिजत होने वाले गणतंत्र दिवस परेड (आरडीपी) 2024 को देखने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं/पहलों/प्रतियोगिताओं/कार्यक्रमों के लाभार्थियों को उनके जीवनसाथी के साथ सरकार के विशेष अतिथियों के रूप में निमंत्रण दिया।

 

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने 1100 से अधिक किसानों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया है। ये सभी राष्ट्रीय गोकुल मिशन और प्रधानमंत्री मातृ सम्पदा जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हैं, जो सम्मानित अतिथि सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। संबंधित राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ सभी आमंत्रित व्यक्ति 24 तारीख को नई दिल्ली पहुंचे।

 

24 जनवरी, 2024 को सभी विशेष आमंत्रित लोगों का नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया और सभी प्रतिभागियों के लिए आरामदायक और यादगार प्रवास के लिए विशेष व्यवस्था की गई। 25 जनवरी को आमंत्रित लोगों ने कुतुब मीनार और लोटस टेम्पल सहित नई दिल्ली में विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों का दौरा किया। इस तरह से उन्होंने अपने पहले कार्यक्रम को यादगार बनाया।

 

26 तारीख को शानदार परेड देखने के बाद नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में केंद्रीय मंत्री (एफएएचडी) श्री परषोत्तम रूपाला द्वारा विशेष आमंत्रित लोगों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया। लाभार्थियों ने केंद्रीय मंत्री के साथ अपने अनुभव और अपेक्षाएं साझा कीं और देश के पशुपालकों और मछुआरों के उत्थान के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी विशेष आमंत्रितों को भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित किए।

 

इन लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने देश के विकास में इन किसानों के महत्वपूर्ण योगदान पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने आगे कहा कि उनके अथक प्रयासों के लिए एक योग्य मंच और स्वीकृति प्रदान करके सरकार का लक्ष्य हमारे महान राष्ट्र के कृषि परिदृश्य को आकार देने में इन लाभार्थियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को सामने लाना है।

 

मत्स्यपालन विभाग के सचिव और एएचडी विभाग (प्रभारीडॉ. अभिलक्ष लिखी ने अपने स्वागत भाषण के दौरान 2019 में नए मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की स्थापना के साथ रणनीतिक  कदम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दोनों क्षेत्रों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। पशुपालन और डेयरी विभाग की अतिरिक्त सचिव सुश्री वर्षा जोशी और मत्स्यपालन विभाग के संयुक्त सचिव श्री सागर मेहरा ने दोनों क्षेत्रों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

****

एमजी/एआर/आरकेजे/एजे



(Release ID: 2004384) Visitor Counter : 43


Read this release in: English