कोयला मंत्रालय

कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने पिछले 5 वर्षों के दौरान 16 इको-पार्क/खदान पर्यटन स्थल स्थापित किए

Posted On: 07 FEB 2024 5:59PM by PIB Delhi

कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) ने पिछले 5 वर्षों के दौरान 16 इको-पार्क/खदान पर्यटन स्थल स्थापित किए हैं। सरकार द्वारा इको-पार्क/खदान पर्यटन स्थलों के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई है। इको-पार्क/खदान पर्यटन स्थलों की स्थापना, रखरखाव और अनुरक्षण-मरम्मत पर व्यय संबंधित कोयला/लिग्नाइट सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा किया जाता है। कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के इन इको-पार्क/खान पर्यटन स्थलों की परियोजना लागत का राज्य-वार और वर्ष-वार विवरण अनुलग्नक- I में दिया गया है।

कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के नए इको-पार्कों का विवरण अनुमानित परियोजना लागत के साथ अनुलग्नक- II में दिया गया है।

स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने और खनन क्षेत्रों में संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा इको-पार्क/खदान पर्यटन स्थल विकसित किए जाते हैं। ये आस-पास के इलाकों के मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए जाते हैं और इको-पार्क/खान पर्यटन स्थलों से कोई राजस्व अर्जित नहीं होता है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का केनापारा इको-पार्क वास्तव में खदान-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाया जाता है और उन्हीं के द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है। स्वयं सहायता समूह अपनी आजीविका के लिए इको-पार्क के फ्लोटिंग रेस्तरां, मछलीपालन और नौकायन सुविधाओं से राजस्व कमा रहे हैं।

अनुलग्नक – I

पिछले 5 वर्षों के दौरान स्थापित कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक उपक्रमों के इको-पार्क/खदान पर्यटन स्थलों की परियोजना लागत की राशि सहित राज्य-वार और वर्ष-वार विवरण इस प्रकार है।

क्रम संख्या

वित्तीय वर्ष

राज्य

इको-पार्क का नाम

परियोजना लागत

(₹ लाख में)

अतिरिक्त परियोजना लागत

(₹ लाख में)

1.

2019-20

छत्तीसगढ

केनापारा इको पार्क, एसईसीएल

420.00

79.00

2.

2020-21

झारखंड

पारसनाथ उद्यान, बीसीसीएल

57.20

-

3.

2020-21

तमिलनाडु

माइन-I इको-पार्क, एनएलसीआईएल

328.00

-

4.

2021-22

मध्य प्रदेश

मोडवानी बांध इको पार्क, एनसीएल

400.00

-

5.

2021-22

मध्य प्रदेश

निगाही इको पार्क, एनसीएल

270.00

-

6.

2021-22

मध्य प्रदेश

रोज गार्डन इको-पार्क, जयंत, एनसीएल

621.00

62.00

7.

2021-22

ओडिशा

चन्द्रशेखर आज़ाद इको पार्क, एमसीएल

278.00

-

8.

2021-22

मध्य प्रदेश

बाल गंगाधर तिलक इको पार्क, डब्ल्यूसीएल

255.00

-

9.

2021-22

तमिलनाडु

माइन-II इको-पार्क, एनएलसीआईएल

288.00

-

10.

2022-23

झारखंड

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इको पार्क (अशोक वाटिका), बीसीसीएल

20.45

-

11.

2022-23

झारखंड

गोवर्धन इको पार्क, बीसीसीएल

33.56

-

12.

2022-23

ओडिशा

उत्कल उपवन, एमसीएल

168.00

-

13.

2022-23

पश्चिम बंगाल

मधुवन ऊर्जा वाटिका, ईसीएल

73.76

21.48

14.

2023-24

तेलंगाना

जीके ओसी इको-पार्क, एससीसीएल

476.00

-

15.

2023-24

महाराष्ट्र

नीम वाटिका इको पार्क, डब्ल्यूसीएल

88.00

8.81

16.

2023-24

उत्तर प्रदेश

सीएस आज़ाद इको पार्क, बीना एनसीएल

1161.00

-

 

अनुलग्नक – II

अनुमानित परियोजना लागत के साथ कोयला/लिग्नाइट आधारित सार्वजनिक उपक्रमों के नए इको-पार्कों का विवरण इस प्रकार है।

क्रम संख्या

राज्य

इको-पार्क का नाम

परियोजना लागत

(₹ लाख में)

1.

छत्तीसगढ

मानिकपुर इको-पार्क, एसईसीएल

1111.00

2.

छत्तीसगढ

इको नेचर पार्क, एसईसीएल

2589.00

3.

छत्तीसगढ

ऑक्सीजन पार्क, एसईसीएल

210.00

4.

झारखंड

बी एंड के इको-पार्क, सीसीएल

253.00

5.

झारखंड

ढोरी इको-पार्क, सीसीएल

1233.00

6.

झारखंड

कथारा इको-पार्क, सीसीएल

410.00

7.

झारखंड

पिपरवार इको पार्क, सीसीएल

909.00

8.

झारखंड

सीआरएस बरकाकाना इको-पार्क, सीसीएल

143.00

9.

झारखंड

बरका-सयाल इको-पार्क, सीसीएल

738.00

10.

झारखंड

हज़ारीबाग़ इको-पार्क, सीसीएल

931.00

11.

झारखंड

एन के एरिया इको-पार्क, सीसीएल

287.00

12.

झारखंड

ए एंड सी एरिया इको-पार्क, सीसीएल

574.00

13.

झारखंड

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इको-रेस्टोरेशन पार्क (गोविंदपुर क्षेत्र), बीसीसीएल

17.70

14.

झारखंड

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इको पार्क, मुनीडीह, डब्ल्यूजे एरिया, बीसीसीएल

127.03

15.

मध्य प्रदेश

ब्लॉक-बी इको-पार्क, एनसीएल

1200.00

16.

मध्य प्रदेश

बटरफ्लाई पार्क, एनसीएल

400.00

17.

ओडिशा

रानी पार्क, एमसीएल में जगन्नाथ वाटिका

599.00

18.

राजस्थान

बरसिंगसर इको-पार्क, एनएलसीआईएल

147.80

19.

तेलंगाना

श्रीरामपुर इको-पार्क, एससीसीएल

200.00

20.

उत्तर प्रदेश

खड़िया इको-पार्क, एनसीएल

400.00

21.

पश्चिम बंगाल

झांजरा इको-टूरिज्म पार्क, ईसीएल

1091.00

22.

पश्चिम बंगाल

सोनपुर बाज़ारी इको-पार्क, ईसीएल

500.00

23.

पश्चिम बंगाल

सालानपुर इको-पार्क, ईसीएल

300.00

 

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है।

******

एमजी/एआर/एनके/एजे



(Release ID: 2003862) Visitor Counter : 209


Read this release in: English , Urdu