युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
19वें एशियाई खेल-2022, चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 एवं 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक अर्जित करने वाले एवं प्रतिभाग करने वाले उत्तर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ₹62 करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण
प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किये गये दिव्यांग शब्द के इस्तेमाल ने सिर्फ शब्द ही नहीं लोगों की सोच भी बदली-श्री अनुराग सिंह ठाकुर
Posted On:
27 JAN 2024 2:32PM by PIB Lucknow
स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर
पेरिस ओलम्पिक हो या पैरालंपिक भारत हर क्षेत्र में स्थापित करेगा कीर्तिमान:श्री अनुराग सिंह ठाकुर
उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19वें एशियाई खेल-2022, चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 एवं 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में पदक अर्जित करने वाले एवं प्रतिभाग करने वाले उत्तर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ₹62 करोड़ की पुरस्कार राशि का वितरण किया तथा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र वितरण किये।

उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में पैसा देकर नौकरी मिलती थी लेकिन अब नेतृत्व बदल गया है तो नौकरी के साथ पैसा भी मिल रहा है।
पुरुस्कार एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किये गये दिव्यांग शब्द के इस्तेमाल ने सिर्फ शब्द ही नहीं लोगों की सोच भी बदली। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलम्पिक हो या पैरालंपिक भारत हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में खेल का बजट तीन गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम ने खेल क्षेत्र में नए आयाम रचे हैं। किसी ने भी इस चीज की कल्पना नहीं की होगी मंच पर बुलाकर 6 करोड़ रुपए गोल्ड मेडल जीतने वाले को दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज चाहे हमारे सामने आईएएस अधिकारी सुभाष एल वाई हों या हमारी पारूल चौधरी। पूरे समाज और देश को आप पर गर्व है। यह तो एक पड़ाव है मंजिल अभी दूर है। श्री ठाकुर ने कहा कि पड़ाव पर आपके प्रोत्साहन देने का काम किया गया है ताकि आप अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सके।
HE4W.jpeg)
श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों के लिये खेलों इंडिया अभियान के तहत कुल 2800 करोड़ रुपये मंजूर किये गये थे वहीं अब अगले पांच साल के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुल 3300 करोड़ रुपये मंजूर कर दिये हैं।केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि योगी जी देश के सबसे बड़े राज्य के हर क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित की है। चाहे काशी विश्वनाथ की बात हो या 500 सालो का इंतजार खत्म करके राम मंदिर बनने का काम हो। सीएम योगी ने यूपी को दंगो से मुक्ति दिलाई है। अब दंगे नही दंगल होता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा योगी जी देश के सबसे बड़े राज्य के हर क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित की है। चाहे काशी विश्वनाथ की बात हो या 500 सालो का इंतजार खत्म करके राम मंदिर बनने का काम हो। सीएम योगी ने यूपी को दंगो से मुक्ति दिलाई है। अब दंगे नही दंगल होता है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश में यूपी की सरकार खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जी आप इसी तरह से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहिये हम वादा करते हैं कि आने वाली प्रतियोगिताओ में हम मेडल की झड़ी लगा देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व में हुए ओलम्पिक खेलों में जहा हमारे खिलाड़ियों ने 70 पदक अपने नाम किये थे तो वहीँ आज ये संख्या बढ़कर 107 पहुँच चुकी है।
(Release ID: 2000012)