राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
Posted On:
31 DEC 2023 8:30PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नव वर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि “नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
नव वर्ष का आगमन जीवन में नए संकल्प और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। मेरी कामना है कि वर्ष 2024 आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा देश की प्रगति में आप सब निरंतर योगदान करते रहें। हम अपने देश की प्रगति में योगदान देना जारी रखें।
हम सब नव वर्ष का स्वागत करें और समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी करने का संकल्प लें”।
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-
********
एमजी/एआर/आरपी/डीवी
(Release ID: 1992614)
Visitor Counter : 162