सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

योजनाओं की जानकारी देकर किया वंचितों का पंजीकरण

विधायक जैन एवं पूर्व सभापति श्रीमाली ने अम्बेडकर खेल मैदान मल्लातलाई में किया शिविर का निरीक्षण

प्रविष्टि तिथि: 22 DEC 2023 4:30PM by PIB Jaipur

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा आवासन एवं शहरी मामलात मंत्रालय द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर तक प्रचार, प्रसार एवं पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही बहुआयामी विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के तहत  शुक्रवार को शहर के अम्बेडकर खेल मैदान गाधीनगर मल्लातलाई और देवाली छोर फतहसागर में शिविर आयोजित हुए।

विधायक तारा चन्द जैन एवं पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली ने अम्बेडकर खेल मैदान मल्लातलाई और देवाली छोर फतहसागर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में लगी विभिन्न विभागों की स्टॉलों से दिए जा रहे लाभ एवं योजनाओं की प्रगति का फीडबैक भी लिया गया।  उन्होंने आमजन को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भारत को विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में शहर के निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही, शिविर स्थल पर लगे सेल्फी प्वाइंट एवं हैल्थ कैम्प को लेकर भी महिलाओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार कार्ड अपग्रेडेशन, अटल पेंशन  योजना, प्रधानमंत्री  सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा लोन आदि सहित कुल 17 की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से आमजन को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर हर वार्ड में जाकर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरो के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबन्धित ऑडियो-विजुअल सामग्री, ब्रोशर तथा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से शहरवासियों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

शनिवार को यहां आयोजित होंगे शिविरविकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को शहर के लवकुश स्टेडियम और  मीरा कलां मंदिर पारस चौराहा में शिविर आयोजित होंगे।


 


(रिलीज़ आईडी: 1989610) आगंतुक पटल : 13