रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मेट्रो रेलवे ने तीसरा जनजातीय गौरव दिवस मनाया

प्रविष्टि तिथि: 17 NOV 2023 5:27PM by PIB Delhi

मेट्रो रेलवे ने आज स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने के लिए तीसरा जनजातीय गौरव दिवस मनाया। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए महान बलिदान देने वाले बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए मेट्रो के लोगों द्वारा मेट्रो रेल भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक श्री पी. उदय कुमार रेड्डी ने पारंपरिक दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, मेट्रो रेलवे कर्मचारियों और अखिल भारतीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ (जोनल कार्यकारी समिति) के साथ  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की।

*******

एमजी/एआर/आरपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1981646) आगंतुक पटल : 93
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu