संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

"प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा" पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियाँ और प्रति-टिप्पणियाँ प्राप्त करने की समय सीमा का विस्तार

Posted On: 15 SEP 2023 6:07PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 8 अगस्त 2023 को "प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा" पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर हितधारकों से टिप्पणियां प्राप्त करने की समय सीमा शुरू में 05 सितंबर 2023 और टिप्पणियों का उत्तर देने के लिए 19 सितंबर 2023 निर्धारित की गई थी। टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों के कारण, लिखित टिप्पणियाँ और उत्तर टिप्पणियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि क्रमशः 19 सितंबर 2023 और 3 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दी गई है।

ट्राई को व्यापक प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने, टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने और प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए उपरोक्त परामर्श पत्र पर टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए, समय सीमा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए क्रमशः 3 अक्टूबर 2023 और 17 अक्टूबर 2023 तक की तारीख तय की गयी हैं। इसके अलावा टिप्पणियाँ और प्रति-टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय के किसी भी अतिरिक्त विस्तार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ और प्रति-टिप्पणियाँ इलेक्ट्रॉनिक रूप में, ईमेल आईडी advbcs-2@trai.gov.in और jtadvbcs-1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, श्री अनिल कुमार भारद्वाज, महानिदेशक ट्राई सीएसआर और सलाहकार (बी एंड सीएस) से दूरभाष नंबर +91-11-23237922 पर संपर्क किया जा सकता है।

******

एमजी/एमएस/पीके/डीवी



(Release ID: 1957888) Visitor Counter : 152


Read this release in: Urdu , English