रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जुलाई माह में रिकार्ड 244 किलोमीटर ट्रेक का किया विद्युतीकरण

अब तक 4250 किलोमीटर ट्रेक का किया विद्युतीकरण

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2023 3:40PM by PIB Jaipur

उत्तर पश्चिम रेलवे पर पर्यावरण अनूकुल रेल संचालन के लिए ब्राडगेज लाइनों का विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति के साथ किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2022-23 में जुलाई माह में रिकार्ड 244 किलोमीटर ब्राडगेज लाइनों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब तक कुल 4250 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबन्धक श्री विजय शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल विद्युतीकरण के कार्य तीव्र गति से किये जा रहे है। इस रेलवे पर विद्युतीकरण के कार्य को विगत वर्षों के बजट में प्राथमिकता प्रदान की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब तक 4250 किलोमीटर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2023-24 में कुल 283 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण किया गया है, जिसमें से 244 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण जुलाई माह में किया गया है। जुलाई माह में डीडवाना-डेगाना (63 किलोमीटर), श्रीगंगानगर-गजसिंहपुर (68 किलोमीटर), पीपाड़ रोड-मेड़ता रोड (56 किलोमीटर), समदडी-जालौर (57 किलोमीटर) रेलमार्गों का विद्युतीकरण के कार्य पूरा किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2022-23 में 1104 किलोमीटर रेलखण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया जोकि सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर सर्वोंत्तम प्रदर्शन है। वर्तमान मंें उत्तर पश्चिम रेलवे पर 119 जोड़ी रेलसेवाएं विद्युत ट्रेक्शन पर संचालित की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2023-24 तक सभी रेलमार्गों के विद्युतीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ेगी जिससे यात्रा समय में बचत होगी साथ ही डीजल की जगह बिजली के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा व राजस्व में भी बचत होगी।

00000


(रिलीज़ आईडी: 1950095) आगंतुक पटल : 17