श्रम और रोजगार मंत्रालय

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या - जून, 2023

Posted On: 20 JUL 2023 7:58PM by PIB Delhi

जून, 2023 के महीने में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87 = 100) जारी किया गया है। इसके अंतर्गत कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 10 अंकों की वृद्धि हुई है और यह 1196 (एक हजार एक सौ छियानबे) पर पहुंच गया है। ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में भी 10 अंकों की वृद्धि हुई है और यह 1207 (एक हजार दो सौ सात) अंक पहुंच गया। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में वृद्धि में मुख्य योगदान खाद्य समूह से क्रमशः 9.59 और 8.96 अंक तक आया। यह वृद्धि मुख्य रूप से चावल, दालें, दूध, बकरी का मांस, मछली-ताज़ी/सूखी, गुड़, मिर्च-हरी/सूखी, लहसुन, अदरक, प्याज, सब्जियाँ और फल, आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है।

सूचकांक में वृद्धि/गिरावट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रही। कृषि श्रमिकों के मामले में, 17 राज्यों में 2 से 20 अंक की वृद्धि दर्ज की गई और हिमाचल प्रदेश में 4 अंक और जम्मू और कश्मीर में 18 अंक की कमी दर्ज की गई, जबकि केरल के लिए यह स्थिर रहा। तमिलनाडु 1391 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश 914 अंकों के साथ सबसे नीचे है।

ग्रामीण मजदूरों के मामले में, 18 राज्यों में 1 से 20 अंक की वृद्धि दर्ज की गई और राजस्थान में 2 अंक और जम्मू और कश्मीर में 16 अंक की कमी दर्ज की गई। तमिलनाडु 1379 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शीर्ष पर है जबकि हिमाचल प्रदेश 973 अंकों के साथ सबसे नीचे है।

राज्यों के बीच, कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु (प्रत्येक में 20 अंक) और ग्रामीण श्रमिकों के लिए आंध्र प्रदेश (20 अंक) में हुई, जिसका मुख्य कारण चावल, दालें, मुर्गीपालन, ताजी मछली, सूखी मिर्च, अदरक, प्याज, सब्जियां और फल आदि की कीमतों में वृद्धि वृद्धि थी। मुर्गीपालन, मछली ताज़ी, मिर्च-सूखी, अदरक, प्याज, सब्जियाँ और फल, आदि। इसके विपरीत, कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम कमी जम्मू और कश्मीर में (क्रमशः 18 अंक और 16 अंक) महसूस की गई, जिसका मुख्य कारण दालों, सरसों-तेल, ताजा मछली, लहसुन, सब्जियों और फलों आदि की कीमतों में गिरावट है।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित मुद्रास्फीति की बिंदु दर बिंदु जून, 2023 में 6.31% और 6.16% थी, जबकि मई, 2023 में यह क्रमशः 5.99% और 5.84% और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 6.43% और 6.76% रही थी। इसी प्रकार, जून, 2023 में खाद्य मुद्रास्फीति 7.03% और 6.70% रही, जबकि मई, 2023 में यह क्रमशः 6.31% और 6.07% और पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान क्रमशः 5.09% और 5.16% थी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GL0A.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002V122.png

  1. अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य एवं समूहवार):

समूह

कृषि श्रमिक

ग्रामीण श्रमिक

 

मई, 2023

जून, 2023

मई, 2023

जून, 2023

समान्य सूचकांक

1186

1196

1197

1207

खाद्य

1112

1126

1118

1131

पान, सुपारी आदि

1993

1986

2003

1996

ईंधन और प्रकाश

1301

1304

1293

1296

कपड़े, बिस्तर और जूते

1254

1255

1294

1298

विविध

1260

1264

1265

1269

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ILPH.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UE5E.png

 

जुलाई, 2023 महीने के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 18 अगस्त, 2023 को जारी किए जाएंगे।

 

****

एमजी /एमएस /आरपी/ केजे



(Release ID: 1941249) Visitor Counter : 557


Read this release in: English