रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय सेना ने सैन्य न्यायशास्त्र पर सेमिनार का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 25 FEB 2023 7:45PM by PIB Delhi

भारतीय सेना के सैन्य कानून संस्थान ने 25 फरवरी 2023 को मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली छावनी, नई दिल्ली में "सैन्य न्यायशास्त्र का क्रमिक विकास और भविष्य - भारतीय सेना का दृष्टिकोण" पर एक सेमिनार आयोजित किया। सैन्य कानून संस्थान एशिया में अपनी तरह का अकेला संस्थान है, जो वर्दीधारी कर्मियों को सैन्य कानून विषय पर ज्ञान प्रदान करता है।

सर्वोच्च न्यायलय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुश्री हिमा कोहली मुख्य अतिथि थीं। इस कार्यक्रम में श्री आर वेंकटरमणि, भारत के अटॉर्नी जनरल; लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू, उप थल सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल, सेना कमांडर, सेना प्रशिक्षण कमान; तीनों सेवाओं के जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) और जेएजी विभाग के दिग्गजों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीशों और सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्यों ने भी भाग लिया।

सेमिनार ने भारत में सैन्य कानून के क्रमिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि पूर्ववर्ती और समकालीन चुनौतियों से सबक लेते हुए इसे मजबूत करने और वैश्विक सैन्य न्यायशास्त्र के साथ संरेखित करने के लिए आगे बढ़ने का रास्ता सुझाया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20230225-WA0055G0NM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20230225-WA00518GDS.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20230225-WA0066SK1Z.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/IMG-20230225-WA00497ZWW.jpg

****

एमजी/एमएस/एआर/जेके/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1902447) आगंतुक पटल : 262
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English