पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

2022 - दिल्ली में वायु गुणवत्ता का परिप्रेक्ष्य


कोविड प्रभावित 2020 सिवाय, वर्ष 2022 में पीएम10 और पीएम 2.5 के लिए 2015 के बाद का अब तक का सबसे कम दैनिक औसत दर्ज

पिछले सभी वर्षों की तुलना में 2022 के दौरान "गंभीर" वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी गई

2019 के बाद 2022 के दौरान पहली बार कोई "गंभीर+" दिवस नहीं

दीपावली के आसपास दिल्ली का एक्यूआई 2022 में पिछले पांच वर्षों में सबसे बेहतर रहा

सीएक्यूएम और सभी हितधारकों के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ

Posted On: 02 JAN 2023 5:51PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों  में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर में साफ आसमान के लिए 2021 में अपनी स्थापना के बाद से सिलसिलेवार ठोस कदमों के तहत विभिन्न नीतिगत उपायों और फील्ड कार्रवाइयों के माध्यम से एक लंबी यात्रा की शुरुआत की है।

समग्र वायु गुणवत्ता में योगदान करने वाले सभी प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए विभिन्न निवारक और न्यूनीकरण फील्‍ड कार्रवाइयों के आधार पर विभिन्न वैधानिक निर्देशों और आयोग के आदेशों के माध्यम से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में पिछले वर्षों (कोविड प्रभावित वर्ष 2020 के दौरान बहुत कम मानवजनित, औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों की अवधि को छोड़कर, पूर्ण लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों के कारण)की तुलना में 2022 के दौरान महत्वपूर्ण सुधार देखा गया। वर्ष 2021 के दौरान काफी अवधि के लिए प्रतिबंध लगने के बावजूद 2022 में वायु गुणवत्ता सूचकांकों अर्थात पीएम10 और पीएम 2.5 की सांद्रता 2021 से भी बेहतर थी।

क्रमशः 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए वायु गुणवत्ता संबंधी विभिन्न मापदंडों के लिए तुलनात्मक सारणी निम्नानुसार है:

दिल्ली के लिए एक्यूआई का महीनावार दैनिक औसत

 

महीना

2018

2019

2020

2021

2022

जनवरी

328

328

286

324

279

फ़रवरी

243

242

241

288

225

मार्च

203

184

128

223

217

अप्रैल

222

211

110

202

255

मई

217

221

144

146

212

जून

202

189

123

147

190

जुलाई

104

134

84

110

87

अगस्त

111

86

64

107

93

सितंबर

112

98

116

78

104

अक्टूबर

269

234

266

173

210

नवंबर

335

312

328

377

320

दिसंबर

360

337

332

336

319

 

वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक की पूरी अवधि के दौरान, यहां तक कि कोविड की अवधि वाले  2020 और 2021 के कम गतिविधि वाले वर्षों को भी ध्‍यान में रखते हुए, वर्ष 2022 में 3 महीनों (जनवरी, फरवरी और दिसंबर) में अब तक का सबसे अच्छा दैनिक औसत एक्यूआई और 3 महीनों (जुलाई, अक्टूबर और नवंबर) में दूसरा सबसे अच्छा दैनिक औसत एक्यूआई रहा । 2022 में अप्रैल, मई और जून के दौरान असाधारण रूप से लंबे शुष्क मौसम, न केवल आस-पास के क्षेत्रों से बल्कि ट्रांसबाउंड्री से भी महीन धूल और कणों आने  के परिणामस्‍वरूप इन महीनों का एक्‍यूआई खराब रहा, जो पिछले वर्षों के अन्य सभी महीनों की तुलना में, 2022 के दौरान तुलनात्मक रूप से बेहतर था।

दिल्ली के लिए एक्यूआई का साल भर का दैनिक औसत

 

वर्ष

2018

2019

2020

2021

2022

एक्यूआई का दैनिक औसत

225

215

185

209

209

 

पूरे वर्ष 2022 के दौरान दिल्ली के लिए औसत दैनिक एक्‍यूआई 2015 के बाद से अब तक का सबसे अच्छा रहा है, सिवाय 2020 के, जब निरंतर लॉकडाउन लगने  और पूरे वर्ष कम मानवजनित गतिविधियों के कारण असाधारण एक्‍यूआई देखा गया था। वर्ष 2021 के दौरान भी काफी अवधि के लिए प्रतिबंध लगाए गए थे, जिसके कारण औद्योगिक, वाहन और अन्य मानवजनित गतिविधियों का स्तर कम हो गया था, लेकिन 2022 में इस तरह के कोई प्रतिबंध नहीं थे और सभी मानवजनित गतिविधियां सामान्य बल्कि बहुत अधिक अनुपात में हो रही थीं; इसके बावजूद दैनिक औसत एक्‍यूआई, 2021 के स्तर पर बनाए रखा गया था। हालांकि, 2022 में पीएम10 और पीएम 2.5 सांद्रता और अन्य संबंधित वायु गुणवत्ता मानक कुछ अवस्‍थाओं में 2021 से भी बेहतर थे।

तुलनात्मक पीएम10 और पीएम 2.5 सांद्रता

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन (पीएम2.5 और पीएम10)के दैनिक औसत  के संदर्भ में, दिल्ली में तुलनात्मक सांद्रता मान निम्नानुसार है:

 

वर्ष

दैनिक औसत . पीएम 10 (µgm/m3)

दैनिक औसत  . पीएम 2.5 (µgm/m3)

2018

243

115

2019

218

108

2020*

181

95

2021

213

105

2022

211

98

* कोविड वर्ष

इस प्रकार कोविड प्रभावित 2020, जब सबसे कम मानवजनित गतिविधियां हुई थीं, को छोड़कर, वर्ष 2022 में क्रमशः पीएम10 और पीएम 2.5 के लिए अब तक का सबसे कम दैनिक औसत दर्ज किया गया है। 2021 में भी प्रतिबंध जारी रहने के बावजूद, 2022 में  (क्षेत्र में सभी गतिविधियों के साथ) पीएम 10 और पीएम 2.5 की सांद्रता 2021 की तुलना में भी कम दर्ज की गई । 

 

एक्यूआई की श्रेणी

दिनों की संख्‍या

 

2018

2019

2020

2021

2022

2018

2019

2020

2021

2022

 

अच्छी

(0-50)

0

2

5

1

3

53

61

100

73

68

संतोषजनक

(51-100)

53

59

95

72

65

       

 

औसत

(101-200)

106

121

127

124

95

220

224

202

204

225

खराब

(201-300)

114

103

75

80

130

       

 

बेहद खराब

(301-400)

72

56

49

64

66

92

80

64

88

72

गंभीर

401-450)

20

19

13

20

6

       

 

गंभीर  +

>450

0

5

2

4

0

 

                                                 

 दिल्‍ली में तुलनात्‍मक एक्‍यूआई श्रेणी की स्थिति

 

दैनिक औसत के एक्‍यूआई के वर्गीकरण के आधार पर वायु गुणवत्ता श्रेणी के लिए सीपीसीबी मानदंड के अनुसार, वर्ष 2022 में अधिकांश दिन "अच्छी" और "संतोषजनक" वायु गुणवत्ता (कोविड प्रभावित 2020 और 2021 को छोड़कर) देखी गई।

इसी तरह, पिछले सभी वर्षों की तुलना में 2022 के दौरान "गंभीर" वायु गुणवत्ता (एक्यूआई 401 - 450) वाले दिनों की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी गई। 2022 के दौरान दिल्ली "गंभीर+" दिन (एक्यूआई> 450) से भी बची रही, जो कि 2020 और 2021समेत पिछले 3 वर्षों में नहीं हुआ था।

दिल्‍ली के लिए पीएम 2.5 का घंटेवार मान

 

वर्ष

उन घंटों की संख्‍या जब पीएम 2.5 –'गंभीर' श्रेणी में रहा 

2021

628 घंटे (वर्ष के कुल समय का 7.2%)

2022

204 घंटे (वर्ष के कुल समय का 2.3%)

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001MRG8.jpg

 

दिल्ली के लिए एक्यूआई की तुलनात्‍मक घंटों की श्रेणी   

वर्ष

उन घंटों की संख्‍या जब एक्‍यूआई –'अच्‍छा' श्रेणी में रहा
(एक्‍यूआई < 200)

2021

827 घंटे .

2022

1096 घंटे.

 

दीपावली के आसपास दिल्ली का तुलनात्‍मक एक्यूआई 

 

वर्ष

दीपावली से पहले का दिन

दीपावली का दिन

दीपावली के बाद का दिन

2018

338

281*

390

2019

287

337

368

2020

339

414

435

2021

314

382

462

2022

259

312

303

 

* 2018 में दीपावली के आसपास बारिश की बदौलत बेहतर एक्‍यूआई

दीपावली के आसपास के 3 दिनों की उपरोक्त एक्यूआई सारणी इंगित करती है कि दीपावली के आसपास दिल्ली का एक्यूआई 2022 से कभी बेहतर नहीं रहा।  

मानसून के बाद और सर्दियों के महीनों के दौरान वायु गुणवत्ता का तुलनात्मक दैनिक औसत

महीना

2018

2019

2020

2021

2022

जनवरी

328

328

286

324

279

फ़रवरी

243

242

241

288

225

अक्टूबर

269

234

266

173

210

नवंबर

335

312

328

377

320

दिसंबर

360

337

332

336

316

इन महीनों के दौरान एक्‍यूआई का दैनिक औसत

298

286

282

290

262

मानसून के बाद और सर्दियों की अवधि में विशेषकर एक वर्ष के अक्टूबर से लेकर अगले वर्ष के फरवरी तक, धान की कटाई के मौसम के दौरान व्यापक रूप से पराली जलाने, धार्मिक त्योहारों और विवाहों / अन्य समारोहों आदि के दौरान पटाखे फोड़ने जैसी प्रासंगिक घटनाएं देखी जाती हैं। उपरोक्त के अलावा  प्रतिकूल जलवायु, मौसम संबंधी, कम तापमान और शांत हवा की स्थिति जो आमतौर पर पूरे क्षेत्र में सर्दियों के दौरान प्रचलित होती है, इस क्षेत्र से प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव को बाधित करती है, जिसके परिणामस्वरूप इस अवधि के दौरान दिल्ली में दैनिक औसत एक्यूआई में वृद्धि होती है। वर्ष भर के लगातार प्रयासों और विशेष रूप से इन महीनों के दौरान वायु प्रदूषण गतिविधियों को रोकने और कम करने के ठोस अभियान के कारण वर्ष 2022 में विशेष रूप से मानसून के बाद और सर्दियों के महीनों में वायु गुणवत्ता सबसे अच्छी देखी गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002DYOJ.jpg

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीएआरपी) लागू करना

जीएआरपी को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्‍यूआई) के चार अलग-अलग चरणों अर्थात खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), गंभीर (401-450) और गंभीर+ (450 से अधिक) के तहत वर्गीकृत किया गया है। प्रतिकूल वायु गुणवत्ता परिदृश्यों में एनसीआर में जीआरएपी में निर्धारित अर्थव्यवस्था और आजीविका विकल्पों को प्रभावित करने वाली कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध सहित निवारक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां लागू करने की आवश्यकता है। 2022 के दौरान अपेक्षाकृत बेहतर वायु गुणवत्ता के कारण, जीआरएपी चरण III और अधिक को लागू करने की आवश्यकता वाले दिनों की संख्या बहुत कम थी, जैसा कि नीचे सारणीबद्ध किया गया है:

.

वर्ष

जीआरएपी चरण III के तहत दिनों की संख्या (आंशिक प्रतिबंधों सहित)

जीआरएपी चरण IV के तहत दिनों की संख्या

(आंशिक प्रतिबंधों सहित)

2018

-

61

2019

52

135

2020

61

-

2021

07

23

2022

20

03

 

लघु/मध्यम/दीर्घावधि में मात्रात्मक परिणामों के लिए लगातार क्षेत्र स्तर के प्रयासों और लक्षित नीतिगत पहलों के साथ दिल्ली में वायु गुणवत्ता परिदृश्य में साल दर साल धीरे-धीरे लेकिन उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा की जाती है ।

*****

एमजी/एएम/आरके/एजे



(Release ID: 1888169) Visitor Counter : 410


Read this release in: English , Urdu