खान मंत्रालय
खान मंत्रालय ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दो तटीय जहाजों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Posted On:
22 DEC 2022 6:06PM by PIB Delhi
खान मंत्रालय ने आज भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के मौजूदा जहाजों के बदले में दो तटीय जहाजों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 245.07 करोड़ रुपये है।
इन दो तटीय जहाजों को शामिल करने से समुद्री क्षेत्र में जीएसआई की खोज से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होगी। जीएसआई ने पहले ही भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तट की समुद्री सीमा के भीतर भारी खनिजों के विशाल संसाधन को खोज निकाला है। प्रस्तावित जहाजों का उद्देश्य बेसलाइन डेटा एकत्र करने के साथ-साथ खनिज संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए समुद्री सीमा से परे अधिक गहराई तक जाना है।
****
एमजी/एएम/आर/एसएस
(Release ID: 1885867)
Visitor Counter : 343