युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्‍ट्रीय खेल सिंहावलोकन: प्रज्ञा मोहन ने ट्राइथलॉन स्‍वर्ण पदक जीता, जबकि सेना की बढ़त बरकरार

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2022 8:36PM by PIB Delhi

36वें राष्ट्रीय खेलों में रविवार को गुजरात की प्रज्ञा मोहन ने आईआईटी गांधीनगर परिसर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत ट्राइथलॉन स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001G74R.jpg

उन्‍होंने तैराकी में अपना तीसरा सबसे तेज तथा साइकलिंग और दौड़ दोनों में सबसे तेज समय देकर आसानी से अपनी पकड़ मजबूत रखी, जबकि महाराष्ट्र की मानसी मोहिते उनसे 5 मिनट से अधिक समय पीछे रहीं और तमिलनाडु की एस आरती को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

खेलों के पिछले संस्करण में दसवें स्थान पर रहने वाली प्रज्ञा के इस स्वर्ण पदक ने गुजरात के स्वर्ण पदकों की संख्‍या को 12 के प्रभावशाली स्तर पर पहुंचा दिया है।

आदर्श मुरलीधरन सिनिमोल ने सेना के पदक जीतने के सिलसिले को जारी रखते हुए पुरुष ट्राइथलॉन में स्‍वर्ण जीता। सेना ने वुशु और कैनोइंग और कयाकिंग में खिताब जीतने के साथ ही अपने कुल पदकों की संख्या 113 तक पहुंचा दी, जिनमें 51 स्वर्ण, 33 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा (31 स्वर्ण) और महाराष्ट्र (29 स्वर्ण) के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान पाने के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

सूरत में महिला बीच वालीबॉल फाइनल में वी शशिकला और ए कनिमोई द्वारा गुजरात की मनीषा जाला और निप्पा बराड़ को परास्‍त करने के साथ ही पुडुचेरी 36वें राष्ट्रीय खेलों में कम से कम एक स्वर्ण जीतने वाली 28वीं टीम बन गई। इन खेलों में अब तक 32 टीमों ने कम से कम एक पदक जीता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002G708.jpg

सेना के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में साबरमती नदी पर कैनोइंग और कयाकिंग स्प्रिंट में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मध्य प्रदेश स्लेलोम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 10वें स्थान पर पहुंच गया। कयाकिंग के उसके खिलाड़ियों हितेश केवट और शिखा चौहान तथा कैनोइंग में उसके खिलाड़ियों विश्वजीत सिंह कुशवाहा और जहान्वी श्रीवास्तव ने चमक बिखेरी।

करनदीप कोचर (चंडीगढ़) ने केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में चार दौर में 21 अंडर के शानदार स्कोर के साथ पुरुषों का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। उनके प्रदर्शन से चंडीगढ़ की टीम पुरुषों की टीम स्पर्धा का स्वर्ण भी जीतने में सफल रही जबकि उनके साथी अनंत सिंह ने 16 ओवर का स्कोर बनाया।

इसी तरह महिला व्यक्तिगत स्‍वर्ण में कर्नाटक की अवनि प्रशांत ने पार 288 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और अपनी टीम द्वारा हरियाणा को पछाड़े जाने में भी अहम भूमिका निभाई। अमनप्रीत कौर (पंजाब) ने पहले 9 होल पर पांच बोगी के साथ दिन का अंत 8 ओवर के साथ करते हुए स्वर्ण पदक पर से अपनी पकड़ ढीली कर दी और उन्‍हें रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।

महात्मा मंदिर परिसर में मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित शर्मा (हरियाणा), स्पर्श कुमार (पंजाब), अविनाश चंदेल (हिमाचल प्रदेश) और करण रूपिनी (त्रिपुरा) ने पुरुषों के 51 किग्रा वर्ग में पदक सुनिश्चित किए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 के स्वर्ण पदक विजेता अंकित ने पुरुषों के फ्लाइवेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के अजय पेंडोर पर 4-1 अंकों की जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। करण रूपिनी ने दूसरे दौर में राजस्थान के भीम प्रताप सिंह को शक्तिशाली पंच लगाकर नॉकआउट किया।

इस महीने के अंत में अम्मान में एशियाई चैंपियनशिप के लिए अपनी तैयारी मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय खेलों का उपयोग कर रही हरियाणा की प्रतिभाशाली मुक्केबाज मीनाक्षी ने शानदार जीत दर्ज कर महिलाओं के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

महिला हॉकी के फाइनल में गत विजेता पंजाब और हरियाणा के बीच मुकाबला होगा। दोनों शक्तिशाली टीमों ने राजकोट के मेजर ध्‍यानचंद स्‍टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल में पंजाब ने मध्य प्रदेश को 2-1 से जबकि हरियाणा ने झारखंड को 5-2 से हराया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003E2UF.jpg

परिणाम (फाइनल):

बीच वालीबॉल

पुरुष: पी कृष्णा चैतन्य और महेश (तेलंगाना) ने टी नरेश और एम कृष्णम राजू (आंध्र प्रदेश) को 22-24, 23-21, 15-11 से हराया; कांस्य पदक मुकाबला : रामा धवस्कर और आरोन पेरिया (गोवा) ने नितिन और सर्वेश नायक (गोवा) को 21-19, 21-14 से हराया।

महिला: वी शशिकला और ए कनिमोई (पुडुचेरी) ने मनीषा जाला और निप्पा बराड (गुजरात) को 21-15, 9-21, 15-10 से हराया। कांस्य पदक मुकाबला: शिबानी प्रियदर्शिनी और मोनालिसा पात्रा (ओडिशा) ने पी श्रीकृति और वी ऐश्वर्या (तेलंगाना) को 21-12, 21-15 से हराया।

कैनोइंग और कयाकिंग

पुरुष

C1 1000 मीटर दौड़: 1. सलाम सुनील सिंह (सेना) 4:17.630; 2. नीरज वर्मा (मध्य प्रदेश) 4:24.577; 3. फिरेमबम अमित कुमार सिंह (तेलंगाना) 4:31.533.

C2 1000 मीटर दौड़: 1. सेना (निंगथौजम रिबासन सिंह और फिलेम ज्ञानेश्वर सिंह) 4: 03.907; 2. मध्य प्रदेश (देवेंद्र सेन और नीरज वर्मा) 4:05.337; 3. तेलंगाना (अभय और प्रदी कुमार) 4:11.556.

K1 1000 मीटर दौड़: 1. वरिंदर सिंह (सेना) 4:16.52; 2. तोमथिलंगानबा नगेशेपम (ओडिशा) 4:20.358; 3. नितिन वर्मा (मध्य प्रदेश) 4:24.625.

K2 1000 मीटर दौड़: 1. सेना (एल नौचा सिंह और अजीत सिंह) 3:42.343; 2. मध्य प्रदेश (विशाल डांगी और अक्षित बरोई) 3:43.240; 3. ओडिशा (सत्यम बलियान और सूरज बिजले) 3:47.90.

कैनो स्लेलोम: विश्वजीत सिंह कुशवाहा (मध्य प्रदेश) 1:33.94 ने राहुल कुमार (सेना) को 1:40.02 से हराया। कांस्य पदक मुकाबला: इद्रेस हुसैन (जम्मू कश्मीर) 1:41.02 ने वेमुला चिन्ना बाबू ((आंध्र प्रदेश) को 1:51.18 से हराया।

कयाक स्लेलोम: हितेश केवट (मध्य प्रदेश) 1:19.02 1:24.75 को हराया; कांस्य पदक मुकाबला : मोहित कुमार (दिल्ली) 1:31.51 ने नागेश नाइक (कर्नाटक) को 1:42.99 से हराया।

महिला

कैनो स्लेलोम: जाह्नवी श्रीवास्तव (मध्य प्रदेश) 1:50.51 ने कीर्ति केवट (गुजरात) को 2:09.08 से हराया। कांस्य पदक: ए धनलक्ष्मी (कर्नाटक)।

कयाक स्लेलोम: शिखा चौहान (मध्य प्रदेश) 1: 32.59 ने नैना अधिकारी (उत्तराखंड) को 1: 53.81 से हराया। कांस्य पदक: निधि (दिल्ली)।

साइकलिंग 

पुरुष 119 किमी मास स्टार्ट: 1. हर्षवीर सिंह सेखों (पंजाब); 2. अरविंद पंवार (उत्तर प्रदेश); 3. श्रीनाथ लक्ष्मीकांत (तमिलनाडु)।

महिला 30 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल : 1. कविता सियाग (राजस्थान); 2. मीनाक्षी (हरियाणा); 3. प्रणिता सोमन (महाराष्ट्र)।

गोल्फ़

पुरुष 

व्यक्तिगत: 1. करनदीप कोचर (चंडीगढ़) 267 (68, 66, 65, 68); 2. अभिनव लोहान (हरियाणा) 277 (68, 66, 72, 71); 3. सुनहित बिश्नोई (हरियाणा) 281 (73, 69, 69, 70).

टीम: 1. चंडीगढ़ (करणदीप कोचर और अनंत सिंह अहलावत) 571; 2. कर्नाटक (आर्यन रूप आनंद और त्रिशूल चिनप्पा) 581; 3. दिल्ली (सचिन बैसोया और शौर्य भट्टाचार्य) 582.

महिला

व्यक्तिगत: 1. अवनि प्रशांत (कर्नाटक) 288 (71, 74, 71, 72); 2. अमनदीप कौर (पंजाब) 292 (72, 69, 71, 80); 3. वाणी कपूर (हरियाणा) 295 (75, 74, 75, 71)

टीम: 1. कर्नाटक (अवनि प्रशांत और दुर्गा नित्तूर) 590; 2. हरियाणा (लावन्या जादोन और वाणी कपूर) 599; 3. पंजाब (अमनदीप कौर और मन्नत बराड़) 601.

जूडो

पुरुष

90 किग्रा वर्ग: एआर अर्जुन (केरल) ने विक्रम (हरियाणा) को हराया; कांस्य पदक: समीरखान पठान (गुजरात) और प्रधान गुजर (सेना)।

100 किग्रा वर्ग: अवतार सिंह (पंजाब) ने शुभम कुमार (उत्तराखंड) को हराया; कांस्य पदक: विशाल (हरियाणा) और अमन कुमार (हरियाणा)।

महिला :

70 किग्रा वर्ग: टी इनुंगनबी (मणिपुर) ने सोनम (पंजाब) को हराया; कांस्य पदक: रंजीता (पंजाब) और रवनीत कौर (पंजाब)।

78 किग्रा वर्ग: पीआर अश्वथी (केरल) ने तरुना शर्मा (उत्तर प्रदेश) को हराया; कांस्य पदक: एम इंदुबाला देवी (मणिपुर) और अंकिता (हरियाणा)।

मल्लखंभ

पुरुष टीम: 1. मध्य प्रदेश 131.75 अंक; 2. महाराष्ट्र 131.50; 3. छत्तीसगढ़ 123.7.

ट्राइथलॉन

पुरुष: 1. आदर्श मुरलीधरन सिनिमोल (सेना) 1:01:13 (तैराकी 9:59, साइकलिंग 31:12, दौड़18:02); 2. विश्वनाथ यादव (सेना) 1:04:34; 3. क्षेत्रिमयुम कबीदाश सिंह (मणिपुर) 1:05.19.

महिला: 1. प्रज्ञा मोहन (गुजरात) 1:07:32 (तैराकी 11:29, साइकलिंग 33:34, दौड़ 20:12); 2. मानसी मोहिते (महाराष्ट्र) 1:13:10; 3. एस आरती (तमिलनाडु) 1:13:17.

वुशु

पुरुष नानक्वान और नंदाओ: 1. साजन लामा (सेना) 18.36 अंक; 2. नीरज कुमार (दिल्ली) 17.84; 3. संजीब कुमार सिंह (असम) 17.59.

महिला नानक्वान और नंदाओ: 1. कोन्जेंगबाम लक्ष्मी देवी (मणिपुर) 17.38 अंक; 2. रोंगिला दैमारी (असम) 17.05; गीता ज़ाल्क्सो (झारखंड) 16.73.

योगासन

पुरुष कलात्मक जोड़ी (18+): 1. राहुल और ऋषभ (हरियाणा) 118.74 पोंट; 2. मनन और ओम (महाराष्ट्र) 118.45; 3. वैभव और शुभम (महाराष्ट्र) 117.02.

महिला कलात्मक जोड़ी (18+): 1. सनिका और प्रदन्‍या  (महाराष्ट्र) 126.59; 2. पुरपवा और प्राप्ति (महाराष्ट्र) 125.93; 3. भटेरी और देवी (हरियाणा) 125.51.

अन्य परिणाम

फ़ुटबॉल

पुरुष सेमीफाइनल: केरल ने कर्नाटक को 2-0 (हाफ-टाइम 1-0) से हराया।

शनिवार का परिणाम

महिला सेमीफाइनल: ओडिशा ने तमिलनाडु को 5-2 (2-1) से हराया।

हॉकी

महिला सेमीफाइनल: हरियाणा ने झारखंड को 5-2 (हाफ-टाइम: 3-0) से हराया; पंजाब ने मध्य प्रदेश को 2-1 (1-0) से हराया।

सॉफ्टबॉल

पुरुष

ग्रुप X: महाराष्ट्र ने दिल्ली को 8-0 से हराया; महाराष्ट्र ने गुजरात को 4-1 से हराया।

ग्रुप Y: आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 7-0 से हराया; आंध्र प्रदेश ने हरियाणा को 1-0 से हराया।

महिला

ग्रुप X: छत्तीसगढ़ ने केरल को 1-0 से हराया; केरल ने गुजरात को 9-0 से हराया

ग्रुप Y: महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 6-0 से हराया; पंजाब ने मध्य प्रदेश को 3-2 से हराया; पंजाब ने तेलंगाना को 12-2 से हराया।

*****

एमजी/एएम/आरके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1866607) आगंतुक पटल : 247
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu