वित्‍त मंत्रालय

अगस्त 2022 के दौरान सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,43,612  करोड़ रुपए रहा


अगस्त 2022 में हुआ जीएसटी राजस्व संग्रह अगस्त 2021 की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक रहा

मासिक आधार पर होने वाला जीएसटी राजस्व संग्रह 6 माह से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा

Posted On: 01 SEP 2022 11:46AM by PIB Delhi

अगस्त 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,43,612 करोड़

रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 24,710 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 30,951 करोड़ रुपए,

आईजीएसटी 77,782 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 42,067 करोड़ रुपए

सहित) और 10,161 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 1,018 करोड़ रुपए सहित)

उपकर है।

सरकार ने आईजीएसटी से ​​29,524 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 25,119 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नियमित निपटान के बाद अगस्त 2022 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 54,234 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 56,070 करोड़ रुपए है।

अगस्त 2022 के महीने में एकत्र जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने में एकत्रित 1,12,020 करोड़ रुपए के जीएसटी राजस्व से 28 प्रतिशत अधिक है। इस महीने के दौरान, माल के आयात से प्राप्त राजस्व 57 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से एकत्रित राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

लगातार 6 महीने से मासिक जीएसटी राजस्व संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर रहा है। अगस्त के महीने तक जीएसटी संग्रह की प्रगति पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक रही है। और इस तरह इसमें काफी अच्छा उछाल बना हुआ है।

यह परिषद द्वारा बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का स्पष्ट परिणाम है।

बेहतर रिपोर्टिंग के साथ-साथ आर्थिक सुधार का जीएसटी राजस्व पर लगातार सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जुलाई 2022 के महीने के दौरान 7.6 करोड़ ई-वे बिल तैयार हुए, जोकि जून 2022 के 7.4 करोड़ रुपए की तुलना में मामूली तौर पर अधिक लेकिन जून 2021 के 6.4 करोड़ रुपए की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक थे।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका अगस्त 2021 की तुलना में अगस्त 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।

.

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001I65M.png

 

अगस्त 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में हुई राज्यवार प्रगतिः

राज्य

अगस्त 21

अगस्त 22

प्रगति

जम्मू-कश्मीर

392

434

11 प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश

704

709

1 प्रतिशत

पंजाब

1,414

1,651

17 प्रतिशत

चंडीगढ़

144

179

24 प्रतिशत

उत्तराखंड

1,089

1,094

0 प्रतिशत

हरियाणा

5,618

6,772

21 प्रतिशत

दिल्ली

3,605

4,349

21 प्रतिशत

राजस्थान

3,049

3,341

10 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश

5,946

6,781

14 प्रतिशत

बिहार

1,037

1,271

23 प्रतिशत

सिक्किम

219

247

13 प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश

53

59

11 प्रतिशत

नगालैंड

32

38

18 प्रतिशत

मणिपुर

45

35

-22 प्रतिशत

मिजोरम

16

28

78 प्रतिशत

त्रिपुरा

56

56

0 प्रतिशत

मेघालय

119

147

23 प्रतिशत

असम

959

1,055

10 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल

3,678

4,600

25 प्रतिशत

झारखंड

2,166

2,595

20 प्रतिशत

ओडिसा

3,317

3,884

17 प्रतिशत

छत्तीसगढ़

2,391

2,442

2 प्रतिशत

मध्य प्रदेश

2,438

2,814

15 प्रतिशत

गुजरात

7,556

8,684

15 प्रतिशत

दमन और दीव

1

1

4 प्रतिशत

दादरा और नगर हवेली

254

310

22 प्रतिशत

महाराष्ट्र

15,175

18,863

24 प्रतिशत

कर्नाटक

7,429

9,583

29 प्रतिशत

गोवा

285

376

32 प्रतिशत

लक्षद्वीप

1

0

-73 प्रतिशत

केरल

1,612

2,036

26 प्रतिशत

तमिलनाडु

7,060

8,386

19 प्रतिशत

पुद्दुचेरी

156

200

28 प्रतिशत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

20

16

-21 प्रतिशत

तेलंगाना

3,526

3,871

10 प्रतिशत

आंध्र प्रदेश

2,591

3,173

22 प्रतिशत

लद्दाख

14

19

34 प्रतिशत

अन्य क्षेत्र

109

224

106 प्रतिशत

केंद्रीय अधिकार क्षेत्र

214

205

-4 प्रतिशत

कुल योग

84,490

1,00,526

19 प्रतिशत

 

इसमें उत्पादों के आयात से प्राप्त जीएसटी शामिल नहीं है।

***

एमजी/एएम/एसएम/एचबी



(Release ID: 1856010) Visitor Counter : 493


Read this release in: English