उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने नवरोज की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2022 8:46PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने पारसी नव वर्ष नवरोज की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है-

 “मैं देशवासियों को नवरोजके पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह उत्सव पारसी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला नवरोज भाईचारे और करुणा की भावना को दर्शाता है। भारत में संख्या में कम होने के बाद भी पारसी समुदाय का राष्ट्र की प्रगति में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति में उनका एक विशेष स्थान है।

मेरी कामना है कि "नवरोज" का यह पर्व, हमारे जीवन में स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि लाए।

*****

एमजी/एएम/एसके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1852380) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu