प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला जूडो में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी लिकमाबाम को बधाई दी

Posted On: 01 AUG 2022 10:45PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला जूडो में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी लिकमाबाम को बधाई दी है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“सुशीला देवी लिकमाबाम के असाधारण प्रदर्शन से उत्साहित हूं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने उल्लेखनीय कौशल और जीवट का प्रदर्शन किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

 

***

एमजी / एएम / आर /वाईबी
 



(Release ID: 1847249) Visitor Counter : 271