युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया योजना के 'महिलाओं के लिए खेल' घटक के तहत 2020 से करीब 9.5 करोड़ रुपये जारी किए गए: श्री अनुराग ठाकुर


साई ने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और तीन साई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं: श्री अनुराग ठाकुर

Posted On: 26 JUL 2022 7:46PM by PIB Delhi

खेल विभाग की सभी योजनाएं लैंगिक रूप से तटस्थ हैं और सभी खिलाड़ियों के लिए समान रूप से अवसर उपलब्ध हैं। हालांकि, खेलो इंडिया योजना का एक घटक 'महिलाओं के लिए खेल' विशेष रूप से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसके अलावा, खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, लीग को प्रतिभा पहचान के एक मंच के रूप में उपयोग करने और विभिन्न आयु वर्ग की महिला एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय खेल संघों के सहयोग से विभिन्न खेलों में महिला लीग का आयोजन किया जाता है। पिछले तीन वर्षों के दौरान उपरोक्त घटक के तहत जारी फंड का विवरण इस प्रकार है:

(धनराशि करोड़ रुपये में)

2020-21

2021-22

2022-23

2.34

5.00

2.22

 

देश में प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों के बीच खेल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) और तीन साई प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) की स्थापना की है। ये इस प्रकार हैं:

1. एनसीओई धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में 33 महिला एथलीट हैं (एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल)

2. एसटीसी बादल (पंजाब) में 47 महिला एथलीट हैं (एथलेटिक्स, हॉकी और वॉलीबॉल)

3. एसटीसी तेलिचेरी (केरल) में 95 महिला एथलीट हैं (एथलेटिक्स, तलवारबाजी, जिमनास्टिक, वॉलीबॉल और कुश्ती)

4. एसटीसी सोललगांव में 54 महिला एथलीट हैं (मुक्केबाजी, फुटबॉल और भारोत्तोलन)

5. एसटीसी वाराणसी के अंतर्गत दो एक्सपैंशन सेंटर

निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज, 12 महिला एथलीट (कुश्ती)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, 32 महिला एथलीट (एथलेटिक्स, मुक्केबाजी)

इसके अलावा, साई की खेल प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देशभर में कुल 3146 महिला एथलीटों को प्रशिक्षित किया जाता है। खेलो इंडिया योजना के तहत, 'प्रतिभा खोज और विकास' घटक के तहत देश में 1374 महिला एथलीटों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और हर एथलीट को हर साल 6,28,400 रुपये (आउट ऑफ पॉकेट अलाउंस के तौर पर 1,20,000 रुपये सहित) की दर से अधिकतम वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

 

*******

एसजी/एएम/एएस/डीवी



(Release ID: 1845528) Visitor Counter : 1715


Read this release in: English , Urdu , Marathi