गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस पर बल कर्मियों को शुभकामनाएँ दीं


अपने शौर्य से सीआरपीएफ़ ने न सिर्फ देश की सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने में अद्वितीय योगदान दिया है बल्कि वीरता का एक गौरवशाली इतिहास भी बनाया है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है

स्थापना दिवस की CRPF के जवानों को शुभकामनाएँ देता हूँ और उनकी राष्ट्रसेवा व समर्पण को सलाम करता हूँ

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2022 12:06PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस पर बल कर्मियों को शुभकामनाएँ दीं हैं। एक ट्वीट में गृह मंत्री ने कहा कि अपने शौर्य से सीआरपीएफ़ ने न सिर्फ देश की सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने में अद्वितीय योगदान दिया है बल्कि वीरता का एक गौरवशाली इतिहास भी बनाया है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। स्थापना दिवस की CRPF के जवानों को शुभकामनाएँ देता हूँ और उनकी राष्ट्रसेवा व समर्पण को सलाम करता हूँ।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी। आजादी के बाद 28 दिसम्‍बर, 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा इस बल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दिया गया। तत्‍कालीन गृह मंत्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल ने नव स्‍वतंत्र राष्‍ट्र की बदलती जरूरतों के अनुसार इस बल के लिए एक बहुआयामी भूमिका की कल्‍पना की थी।

*****

एनडब्ल्यू/आरके/एवाई/आरआर


(रिलीज़ आईडी: 1845250) आगंतुक पटल : 1452
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English