रेल मंत्रालय
ट्रेन में चादर, कंबल की आपूर्ति के बारे में स्पष्टीकरण
प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2022 7:48PM by PIB Delhi
मीडिया के कुछ वर्गों ने खबर दी है कि ट्रेन में कंबल और चादरों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटने के बावजूद रेलवे इन्हें उपलब्ध नहीं करा रहा है।
सभी संबंधित पक्षों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि रेलवे द्वारा चादर, कंबल आदि की आपूर्ति इन पर लगे प्रतिबंध हटने की तारीख से शुरू कर दी गई है। हालांकि, उचित गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि कोविड से प्रभावित दो वर्ष के दौरान काफी स्टॉक अनुपयोगी हो गया है और चादर और कंबलों की एक बड़ी मात्रा में खरीद की जा रही है। रेलवे सेवा को पूरी तरह से कोविड के पहले की स्थिति में लाने के लिये अतिरिक्त समय देकर काम कर रहा है।
***
एमजी/एएम/एसएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1809512)
आगंतुक पटल : 235
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English