संस्‍कृति मंत्रालय

वंदे भारतम नृत्य उत्सव की दूसरी क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता कल मुंबई में होगी


इस आयोजन में पश्चिमी क्षेत्र के राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के 40 से अधिक विजेता भाग लेंगे

Posted On: 09 DEC 2021 6:11PM by PIB Delhi

वंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया क्षेत्र स्तर पर अपने अगले चरण में पहुंच गई है। चार अलग-अलग शहरों में क्षेत्र स्तरीय आयोजन आज से शुरू होकर 12 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश भर से शीर्ष नृत्य प्रतिभाओं का चयन करना और उन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।

इस प्रतियोगिता का दूसरा क्षेत्र स्तरीय आयोजन 10 दिसंबर, 2021 को मुंबई के बांद्रा वेस्‍ट में स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स के साइंस एंड कॉमर्स ऑडिटोरियम में सुबह 10.00 बजे से शुरू होगा। मुंबई में आयोजित दूसरे क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय, लोक, आदिवासी और समकालीन रूपों में भारत के समृद्ध गीत, संगीत एवं नृत्य रूप देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव, दादरा व नगर हवेली के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 40 से अधिक विजेता भाग लेंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के समूह इस कार्यक्रम में भाग लेने के योग्य हैं।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करने के लिए नृत्य समूहों का चयन अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आधार पर किया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है।

जिला स्तर पर 17 नवंबर, 2021 को शुरू हुई वंदे भारतम प्रतियोगिता में 323 समूहों के तहत 3,870 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर स्क्रीनिंग पास करने वालों ने 30 नवंबर, 2021 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 4 दिसंबर 2021 तक 5 दिनों की अवधि में 20 से अधिक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य स्तर के लिए 300 से अधिक समूहों का चयन किया गया जिसमें 3,000 से अधिक नर्तक/ प्रतिभागी शामिल हैं। इस प्रकार, इस आयोजन ने सभी उम्मीदवारों को महज एक महीने की अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर स्लॉट जीतने के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।

इसी तरह क्षेत्र स्तर के कार्यक्रम 11 दिसंबर, 2021 को बेंगलुरु में और 12 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण वंदे भारतम के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल के अलावा उसकी वेबसाइट (vandebharatamnrityautsav.in)  और मोबाइल एप्लिकेशन पर किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक टीमों के तहत 2,400 से अधिक प्रतिभागियों को चुना गया है। इस दौर से चयनित टीम नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी। विजेता घोषित किए जाने वाले शीर्ष 480 नर्तक 26 जनवरी 2022 को नई दिल्‍ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देंगे।

*****

 

एमजी/एएम/एसकेसी



(Release ID: 1780384) Visitor Counter : 122


Read this release in: English