संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

अखिल भारतीय वंदे भारतम, नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के कई चरणों के बाद जोनल स्तर तक पहुंचा


पूर्वी जोन द्वारा पहला जोनल स्तर का कार्यक्रम कल कोलकाता में आयोजित किया जाएगा

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के विजेता नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2022 कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगे

Posted On: 08 DEC 2021 6:50PM by PIB Delhi

नई दिल्ली में 26 जनवरी, 2022 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा चुनने के उद्देश्य से हो रहा वंदे भारतम, नृत्य उत्सव (नृत्य प्रतियोगिता) अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है। इस प्रतियोगिता का पहला जोनल स्तर कार्यक्रम कल (9 दिसंबर, 2021) को कोलकाता में होगा। पूर्वी जोन के विभिन्न राज्यों में हुईं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के 20 से ज्यादा विजेता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से आए समूह इसके लिए पात्र थे।

ऐसा पहली बार है कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करने वाले नृत्य समूहों को अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आधार पर चुना गया है। 

 

रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की यह खास पहल भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव को देखते हुए एक अनूठी पहल है। जिला स्तर पर 17 नवंबर से शुरू हुई वंदे मातरम प्रतियोगिता में 323 समूहों में 3,870 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिला स्तर पर परीक्षण में पास होने वालों ने 30 नवंबर, 2021 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद 4 दिसंबर, 2021 तक 5 दिनों की अवधि के दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 20 से ज्यादा वर्चुअल कार्यक्रम कराए गए थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 3,000 नर्तकों/ प्रतिभागियों के 300 से ज्यादा समूहों को चुना गया था। इस प्रकार एक महीने तक चले इस कार्यक्रम में सभी इच्छुक लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने के उद्देश्य से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

कोलकाता में पहले जोन स्तर के कार्यक्रम के दौरान, शास्त्रीय, लोक, आदिवासी और समकालीन रूपों में भारत के समृद्ध नृत्य रूपों, संगीत, गीतों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इसी प्रकार जोनल स्तर के कार्यक्रम में मुंबई में 10 दिसंबर, 2021 को, बंगलुरू में 11 दिसंबर, 2021 को और नई दिल्ली में 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित होंगे। जोन स्तर की प्रतियोगिताओं का वेबसाइट vandebharatamnrityautsav.in और मोबाइल एप्लीकेशन के साथ ही वंदे भारतम के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर सजीव प्रसारण किया जाएगा।

जोनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए 200 से ज्यादा टीमों के 2,400 से ज्यादा प्रतिभागियों को चुना गया है। इस चरण में चुनी गई टीमें नई दिल्ली में होने वाले ग्रांड फिनाले में भाग लेंगी; इसके बाद विजेता के रूप में घोषित 480 नर्तक 26 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करेंगे।

********

एमजी/एएम/एमपी/डीवी



(Release ID: 1779489) Visitor Counter : 531


Read this release in: English