आईएफएफआई का प्रत्येक संस्करण हमारे सामने भारतीय और वैश्विक सिनेमा के कुशलता के साथ चुने गए सर्वश्रेष्ठ संग्रह प्रस्तुत करता है। बेहतर तरीके इस सुंदरता को सामने लाने, फिल्मों की कहानी और इन्हें बनाने वालों के बेहतर प्रदर्शन के लिए पीआईबी ने एक दैनिक आईएफएफआई न्यूजलेटर आईएफएफआईएलओआईडी लॉन्च किया है, जो आपकी सिनेमाई प्रेरणा की कभी खत्म नहीं होने वाली रील है। यह न्यूजलेटर 20-28 नवंबर, 2021 के दौरान होने वाले भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 52वें संस्करण के दौरान जारी किया जाएगा।
न्यूजलेटर महोत्सव के भारत सरकार के अन्य आधिकारिक संवादों का पूरक है।
न्यूजलेटर के पहले संस्करण को यहां देखें।
पढ़ें, लुत्फ उठाएं और साझा करें!

***
एमजी/एएम/एमपी/डीवी