PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 14 OCT 2021 11:02PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कुल कवरेज ने 97 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

आज शाम सात बजे तक 27 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गईं।

पिछले 24 घंटों में 18,987 नये मामले सामने आए हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.07 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।

पिछले 24 घंटों में 19,808 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,62,709 हो गई है।

सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.61 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

भारत में सक्रिय मामले 2,06,586 हैं जोकि 215 दिनों में सबसे कम है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.44 प्रतिशत है जो कि पिछले 111 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत है, यह पिछले 45 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 58.76 करोड़ जांच की गई है।

 

#Unite2FightCorona                                      #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कुल कवरेज ने 97 करोड़ का आंकड़ा पार किया

आज शाम सात बजे तक टीके की 27 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.07 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है

पिछले 24 घंटों में 18,987 नये मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,06,586 है, जो कि कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.44 प्रतिशत है जोकि पिछले 111 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज 97 करोड़ (97,11,20,405) का अहम पड़ाव पार कर लिया। आज शाम सात बजे तक टीके की 27 लाख से अधिक (27,62,523) खुराकें दी गईं। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

जनसंख्या प्राथमिकता वाले समूहों पर आधारित, वैक्सीन की खुराकों का अलग-अलग संचयी कवरेज इस प्रकार है:

वैक्सीन की खुराकों का संचयी कवरेज

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,75,693

दूसरी खुराक

90,65,616

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,61,083

दूसरी खुराक

1,54,82,139

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

39,10,45,406

दूसरी खुराक

10,80,93,471

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

16,72,06,130

दूसरी खुराक

8,52,45,072

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

10,54,67,791

दूसरी खुराक

6,07,78,004

पहली खुराक दी गई

69,24,56,103

दूसरी खुराक दी गई

27,86,64,302

कुल

97,11,20,405

आज के टीकाकरण अभियान में अलग-अलग जनसंख्या प्राथमिकता समूहों को वैक्सीन लगाए जाने का विवरण इस प्रकार है :

तारीख: 14 अक्टूबर, 2021 (272वां दिन)

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

51

दूसरी खुराक

6,816

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

646

दूसरी खुराक

25,060

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

8,92,766

दूसरी खुराक

10,09,715

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

2,09,825

दूसरी खुराक

3,21,540

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

1,24,329

दूसरी खुराक

1,71,775

पहली खुराक दी गई

12,27,617

दूसरी खुराक दी गई

15,34,906

कुल

27,62,523

देश में जनसंख्या के सबसे ज्यादा कमजोर समूहों की कोविड-19 से रक्षा के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण की उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।

पिछले 24 घंटों में 19,808 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,62,709 है।

परिणामस्वरूप, भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.07 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002L1GY.jpg

लगातार 109 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और निरंतर प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 18,987 नये मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OXXT.jpg

इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,06,586 है, जो कि 215 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.61 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0042ISE.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,01,083 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक 58.76 करोड़ से अधिक (58,76,64,525) नमूनों की जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.44 प्रतिशत है, जो कि पिछले 111 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 45 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 128 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 98.88 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 8.89 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं

भारत सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(14 अक्टूबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

98,88,80,235

टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें

8,89,08,435

भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यम से टीके की 98.88 करोड़ से अधिक (98,88,80,235) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 8.89 करोड़ से अधिक (8,89,08,435) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

कोविड-19 के बाद बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने देश के पहले 'एक स्‍वास्‍थ्‍य (वन हेल्थ)' सहायता संघ की शुरुआत की

कोविड-19 ने संक्रामक रोगों के नियंत्रण में एक स्‍वास्‍थ्‍य (वन हेल्‍थ)सिद्धांतों, खासतौर से पूरे विश्व में पशुजन्‍य रोगों की रोकथाम और उन्‍हें नियंत्रित करने के प्रयास की प्रासंगिकता दिखा दी। ऐसे संक्रामक कारकों का खतरा बढ़ रहा है जहां एक संक्रमित नस्‍ल दूसरी नस्‍ल को संक्रमित करने में सक्षम है। ऐसा मुख्‍य रूप से इसलिए है क्‍योंकि बढ़ती यात्रा, भोजन की आदतों और सीमाओं के पार व्यापार के कारण नए संक्रामक कारक दुनिया भर में तेजी से फैल रहे हैं। इस तरह की बीमारियों का जानवरों, मानव, स्वास्थ्य प्रणालियों और अर्थव्यवस्थाओं पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है, जिसके लिए सामाजिक और आर्थिक सुधार की वर्षों आवश्यकता होती है। इसकी तत्‍काल आवश्यकता को महसूस करते हुए, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने 'एक स्‍वास्‍थ्‍य' पर एक जबरदस्‍त सहायता संघ का समर्थन किया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सरकार में सचिव डॉ. रेणु स्वरूप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीबीटी की पहली 'वन हेल्थ' परियोजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में देश के पूर्वोत्‍तर भाग सहित भारत में एक नस्‍ल के दूसरी नस्‍ल को संक्रामित करने वाले जीवाणु संबंधी, वायरल और परजीवी से होने वाले महत्वपूर्ण संक्रमणों की निगरानी करने की परिकल्पना की गई है। जरूरत पड़ने पर मौजूदा नैदानिक ​​परीक्षणों का उपयोग और अतिरिक्त पद्धतियों का विकास निगरानी और उभरती बीमारियों के प्रसार को समझने के लिए अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

****

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1764574) Visitor Counter : 118


Read this release in: English , Manipuri , Punjabi