मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपाला कल बृजघाट, गढ़ मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश में नदी तटीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे
चार राज्य उत्तराखंड, उड़ीसा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ इस राष्ट्रव्यापी नदी तटीय कार्यक्रम के शुभारंभ के साक्षी बनेंगे
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2021 8:20PM by PIB Delhi
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपाला 8 अक्टूबर, 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बृजघाट,गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश में डॉ संजीव कुमार बालियान, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री राजेंद्र अग्रवाल, लोकसभा सांसद, मेरठ, उत्तर प्रदेश, श्री कमल सिंह मलिक, विधायक,गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश, श्री जतिंद्रनाथ स्वैन, सचिव, मत्स्यपालन विभाग,डॉ. सी.सुवर्णा, मुख्य कार्यकारी, एनएफडीबी, हैदराबाद, श्री सागर मेहरा, संयुक्त सचिव (अंतर्देशीय मत्स्यपालन), डीओएफ, भारत सरकार और एनएफडीबी, डीओएफ और स्थानीय निकायों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नदी तटीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें।
चार राज्य उत्तराखंड, उड़ीसा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ भी इस राष्ट्रव्यापी नदी तटीय कार्यक्रम के शुभारंभ के साक्षी बनेंगे।
विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में देशी कार्प प्रजाति की लगभग 15 लाख मछलियों के बच्चों को एक साथ नदी में छोड़ा जाएगा। इसमें बुलंदशहर/हापुड़, हरदोई, बिजनौर, अमरोहा, फतेहपुर, कानपुर, बदायूं, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गाजीपुर जिले सम्मिलित हैं।
एमजी/एएम/एके
(रिलीज़ आईडी: 1764465)
आगंतुक पटल : 239
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English